एक्सप्लोरर

सीएम एकनाथ शिंदे बोले- 'यह लोगों की सरकार है इसलिए अच्छा रिस्पॉन्स', उद्धव ठाकरे को दी ये नसीहत

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा हमें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. हमें लोगों तक पहुंचने और उन्हें राज्य और केंद्र सरकार के काम के बारे में बताने की जरूरत है.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र में भी प्रचार अभियान जोर शोर से जारी है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने केंद्र और अपने राज्य की सरकार की तारीफ की है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के अच्छे कामों की वजह से ही जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है. सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) पर जमकर निशाना साधा.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "यह लोगों की सरकार है इसलिए उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. कल हम हिंगोली में थे और लोग बड़ी संख्या में आ रहे थे, हमें लोगों तक पहुंचने और उन्हें राज्य और केंद्र सरकार के काम के बारे में बताने की जरूरत है." 

सीएम एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे को नसीहत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा करते हुए ये भी कहा कि बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के कारण लाखों लोग हमारा समर्थन कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को कठघरे में खड़ा किया. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नसीहत देते हुए कहा कि शिव सेना (यूबीटी) को आत्मचिंतन करने की जरूरत है.

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबनराव घोलप ने शिवसेना (यूबीटी) का साथ छोड़ते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थाम लिया. उधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मध्य महाराष्ट्र के हिंगोली में मौजूदा सांसद हेमंत पाटिल को हटाकर उनकी जगह बाबूराव कदम-कोहलीकर को चुनाव मैदान में उतारा है. शिवसेना ने अपनी पहली सूची में हेमंत पाटिल की उम्मीदवारी की घोषणा की थी, लेकिन अपने सहयोगी बीजेपी की स्थानीय इकाई के विरोध के बाद उनका नाम वापस लेने की घोषणा की है. 

कोहलीकर शिवसेना की हिंगोली जिला इकाई के अध्यक्ष हैं. शिवसेना ने अब तक महाराष्ट्र की 9 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. शिंदे ने दावा किया कि कोहलीकर और राजश्री पाटिल अच्छे अंतर से चुनाव जीतेंगे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस का नाना पटोले पर बड़ा आरोप, 'सांसद संजय धोत्रे की मौत की कामना की'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget