एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak: लातूर के बाद अब नवी मुंबई का केस भी CBI को सौंपा गया, शिंदे सरकार का फैसला

NEET Paper Leak Case: नीट परीक्षा में धांधली केवल कथित पेपर लीक और ग्रेस मार्क्स को लेकर ही नहीं हुई है बल्कि डमी स्टूडेंट्स द्वारा परीक्षा देने का भी मामला सामने आ रहा है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर में हुए NEET पेपर लीक केस की जांच CBI को ट्रांसफर किया गया है. वहीं, नीट परीक्षा में डमी विद्यार्थी बैठने का नवी मुंबई का एक मामला भी CBI को ट्रांसफर किया गया है. सूत्रों ने बताया कि इसी साल मई महीने में नवी मुंबई के CBD बेलापुर में स्थित DY पाटिल यूनिवर्सिटी के सेंटर पर चल रहे NEET की परीक्षा में एक डमी कैंडिडेट बैठने का मामला सामने आया था. राजस्थान की रहने वाली 20 साल की सेकंड ईयर की छात्रा ने जलगांव की परीक्षार्थी के बदले परीक्षा दी थी जिस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है.

एक अधिकारी ने बताया कि जब परीक्षा केंद्र पर आधार नंबर और बॉयोमैट्रिक वेरिफिकेशन किया गया तो आरोपी विद्यार्थी की जानकारी से मैच नहीं हो रहा था. शुरुआत में सेंटर इंचार्ज को लगा शायद कुछ तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ हो. जिसके बाद इंचार्ज ने उसे परीक्षा देने की इजाजत दे दी थी. लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद उस विद्यार्थी का दोबारा से बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन किया गया और इस बार भी वही रिजल्ट आया जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तब उसने खुलासा किया कि वो एक डमी कैंडिडेट है वो जलगांव में रहने वालों एक विद्यार्थी के बदले परीक्षा देने आई है. 

इस मामले में लड़की ने आगे खुलासा किया था कि उसके पिता की नौकरी चली गई थी और उसके परिवार को पैसों की जरूरत थी जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया, उसे लेकर एक शख्स राजस्थान से नवी मुंबई आया था जो परीक्षा केंद्र के बाहर ही उसका इंतज़ार कर रहा था लेकिन जब पुलिस की परीक्षा केंद्र पर हलचल देखी तो वो वहां से भाग गया. इस मामले में पुलिस ने 20 साल की डमी परीक्षार्थी को गिरफ्तार नहीं किया था लेकिन मामला दर्ज कर लिया था, इस मामले की जांच को भी अब CBI को सौंप दिया गया है.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शिंदे गुट का बड़ा बयान, 'BJP ज्यादा सीटें मांगेंगी, इसलिए NCP और हमारे बीच...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget