एक्सप्लोरर

Diwali 2024: मुंबई में पटाखे जलाने को लेकर BMC ने जारी की नई गाइडलाइन, टाइमिंग फिक्स, जानें डिटेल

BMC Guidelines for Diwali: बीएमसी ने मुंबईवासियों से अपील की है कि वे कम मात्रा में ही पटाखे जलाएं. साथ ही वे पटाखे जलाते समय बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ध्यान में रखें.

Maharashtra News: मुंबई में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिवाली (Diwali) पर पटाखे जलाने को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने दिवाली पर गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि मुंबईवासी रात 10 बजे के बाद पटाखे ना फोड़ें. इसके साथ ध्वनि रहित पटाखों को प्राथमिकता देने की अपील की गई है. 

गाइडलाइन में कहा गया है, ''रोशनी का त्योहार दिवाली मुंबईवासियों को पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाना चाहिए. साथ ही, रोशनी जलाते समय और पटाखे फोड़ते समय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए, खासकर बच्चों को अधिक सावधान रहना चाहिए. ऐसे पटाखे फोड़ने चाहिए जिनसे कम से कम वायु और ध्वनि प्रदूषण हो, ध्वनि रहित पटाखों को प्राथमिकता दें.''

दिवाली पर BMC की मुंबईवासियों से यह अपील

नगर निगम की ओर से कहा गया है कि मुंबईकर दिवाली का पावन त्यौहार बड़े उत्साह से मनाते हैं. इस त्यौहार को मनाने के दौरान पटाखों की रोशनी, पंत्या-दीपक की सजावट, बिजली की रोशनी आदि खूब होती है. आतिशबाजी से वायु एवं ध्वनि प्रदूषण होता है. अगर प्रदूषण को रोकने के लिए उचित सावधानियां बरती जाएं तो दिवाली का आनंद बेहतर और यादगार तरीके से मनाया जा सकता है.

कम से कम फोड़े पटाखे,बीएमसी की अपील

बीएमसी ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर नगर निगम की ओर से कई उपाय किए जा रहे हैं. लोगोंको दिवाली के दौरान पटाखे फोड़ने को रात 10 बजे तक सीमित करना चाहिए. पटाखे भी यथासंभव कम से कम फोड़ने चाहिए, जिससे वायु और ध्वनि प्रदूषण होता है. पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण के कारण बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, अस्थमा जैसी बीमारियों के रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं. 

महाराष्ट्र समेत पूरे देश में दिवाली 31 अक्टूबर की रात मनाई जाएगी. पटाखे और आतिशबाजियां इस त्यौहार का मुख्य आकर्षण होते हैं. युवाओं में पटाखों का काफी क्रेज भी देखा जाता है. हालांकि नगर निगम की ओर से हर साल सुरक्षा कारणों से गाइडलाइन भी जारी की जाती है.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Election: कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री अनीस अहमद VBA में शामिल, यहां से लड़ेंगे 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget