एक्सप्लोरर

CM फडणवीस की अजित पवार गुट के मंत्री को नसीहत, 'माणिकराव कोकाटे को शायद यह नहीं पता कि...'

Maharashtra Politics: सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने पीएस और ओएसडी की नियुक्ति पर कहा कि मैंने कैबिनेट में साफ कहा था कि आप जो नाम चाहें भेज सकते हैं, लेकिन गलत कामों में शामिल नाम को मंजूरी नहीं दूंगा.

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र में महायुति की सरकार में शामिल घटक दलों के बीच फिर से मतभेद के संकेत दिख रहे हैं. पहले एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और बीजेपी के बीच मनमुटाव को लेकर खबरें चल रही थीं. अब बीजेपी और अजित पवार की पार्टी एनसीपी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएस और ओएसडी के मसले पर एनसीपी के विधायक और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे पर हमला बोला है. 

नागपुर में मीडिया से बातचीत में महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, ''माणिकराव कोकाटे (कृषि मंत्री) को शायद यह नहीं पता है कि पीएस और ओएसडी की नियुक्ति का अधिकार मुख्यमंत्री के पास है. मंत्री अपना प्रस्ताव सीएम को भेजते हैं और फिर मुख्यमंत्री उस पर अंतिम फैसला लेते हैं.''

'गलत कामों में शामिल लोगों के नाम को मंजूरी नहीं दूंगा'

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम फडणवीस ने आगे कहा, ''ये कोई नई बात नहीं है. मैंने कैबिनेट में साफ कहा था कि आप जो नाम चाहें भेज सकते हैं, लेकिन जिनका नाम गलत कामों में शामिल होगा उन्हें मैं मंजूरी नहीं दूंगा. अब तक मुझे 125 नाम मिले हैं, जिनमें से मैंने 109 को मंजूरी दे दी है.'' 

इनमें कुछ लोगों पर फिक्सर होने का आरोप- फडणवीस

उन्होंने ये भी कहा, ''बाकी नामों को मैंने मंजूरी नहीं दी है क्योंकि उनमें से कुछ पर आरोप हैं. उनके बारे में मंत्रालय में धारणा है कि वे फिक्सर हैं. अगर कोई नाराज भी हो तो भी मैं ऐसे लोगों को मंजूरी नहीं दूंगा.''

उधर, महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र तीन मार्च से शुरू होगा और बजट 10 मार्च को पेश किया जाएगा. रविवार को विधान भवन में विधानसभा और विधानपरिषद की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई. इस बैठक में विधानपरिषद के सभापति राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार समेत कई नेता शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, CM योगी की तारीफ में कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget