एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे के कामकाज से लोग कितने संतुष्ट? सर्वे में बड़ा खुलासा

ABP Cvoter Survey 2024: महाराष्ट्र में सी-वोटर ने एक सर्वे किया है जिसमें ये पता लगाने की कोशिश की गई है कि राज्य में CM एकनाथ शिंदे के कामकाज से लोग कितना संतुष्ट हैं. सर्वे में लोगों ने चौंकाया है.

Desh Ka Mood: महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की 48 सीटों पर चुनाव 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में आयोजित किए जाएंगे. इस बीच तमाम पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के कामकाज को लेकर एक सर्वे कराया गया. ये सर्वे सी-वोटर ने किया है. इस सर्वे में ये जानने की कोशिश की गई है कि महाराष्ट्र के लोग सीएम के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं. 

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के कामकाज से कितना संतुष्ट?
इसके जवाब में 32 फीसदी लोगों ने माना कि वो सीएम के कामकाज से बहुत ज्यादा संतुष्ट हैं. वहीं 26 फीसदी कम संतुष्ट, 36 फीसदी असंतुष्ट और बाकी बचे 6 फीसदी ऐसे लोग थे जिन्हें ये नहीं पता था कि वो सीएम के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं और कितना असंतुष्ट. 

महाराष्ट्र सरकार के कामकाज से कितना संतुष्ट
ABP न्यूज़ के लिए सी-वोटर ने महाराष्ट्र सरकार के कामकाज को लेकर भी एक सर्वे किया. इस सर्वे में लोगों से ये सवाल पूछा गया कि वो 'राज्य सरकार के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं? सवाल पर जनता की राय ली गई. 22 फीसदी लोग महाराष्ट्र सरकार के कामकाज से बहुत ज्यादा संतुष्ट हैं. वहीं 34 फीसदी कम और 37 फीसदी असंतुष्ट हैं. बचे 7 फीसदी लोगों लोगों का कहना है पता नहीं.

महाराष्ट्र के चुनावी दंगल में बीजेपी एक बड़ी पार्टी है. बीजेपी अपने हिंदू समर्थक रुख के लिए जानी जाती है. वहीं शिवसेना एक मराठी क्षेत्रवादी राजनीतिक दल है. वर्तमान में शिवसेना का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे हैं जो महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं.

पार्टी (शिवसेना) के दो गुटों में बंटने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिवसेना का नेतृत्व किया था. एक धड़ा शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) है, जो 21 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी इस चुनावों में शरद पवार और उद्धव गुट को टक्कर देते हुए नजर आएगी. इससे पहले अजित पवार महाविकास अघाड़ी (एमवीए) का हिस्सा थे, जिसमें शिवसेना और कांग्रेस शामिल हैं.

(डिसक्लेमर: abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने बिहार और महाराष्ट्र के लोगों का मूड जाना है. 1 से 9 अप्रैल के बीच किए गए सर्वे में करीब 2 हजार 600 लोगों से बात की गई है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)

ये भी पढ़ें: 'शरद पवार 50 फीसदी तैयार हो गए थे...', BJP से गठबंधन पर प्रफुल्ल पटेल का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमानों को 5 फीसदी आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आया ये अपडेट
मुसलमानों को 5 फीसदी आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, आया ये अपडेट
एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी मामले में पेश हुए कुणाल कामरा, 'मैं संविधान में भरोसा रखता हूं'
एकनाथ शिंदे पर विवादित टिप्पणी मामले में पेश हुए कुणाल कामरा, 'मैं संविधान में भरोसा रखता हूं'
IND vs PAK मैच पर संजय राउत का फिर बड़ा बयान, 'हाथ नहीं मिलाएंगे और छिप-छिपकर...'
IND vs PAK मैच पर संजय राउत का फिर बड़ा बयान, 'हाथ नहीं मिलाएंगे और छिप-छिपकर...'
Exclusive: एनसीपी के मर्जर पर सुनील तटकरे का बड़ा बयान, 'अगर विलय करना है तो पहले...'
Exclusive: 'किसी को विलय करना है तो पहले प्रस्ताव भेजें', NCP के मर्जर पर बोले सुनील तटकरे

वीडियोज

Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'?
Sansani:काले जादू से गर्लफ्रेंड की 'आत्मा को बुलावा'? | Crime News
DP World Players Championship 2026:हनी वैसोया बने किंग! कुतुब गोल्फ कोर्स में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Sandeep Chaudhary: 'PDA के वोटों की डकैती', विपक्ष का गंभीर आरोप | UP Election 2027 | PDA
Pakistan News: जेल में इमरान की आखों की रोशनी | imran khan eye

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का अल्टीमेटम- खत्म हों परमाणु हथियार या तबाह होगी दुनिया, अमेरिका को तगड़ा मैसेज
ईरान का अल्टीमेटम- खत्म हों परमाणु हथियार या तबाह होगी दुनिया, अमेरिका को तगड़ा मैसेज
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, आज 20 जिलों में छाए काले बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, आज 20 जिलों में छाए काले बादल, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
Weather Forecast: 'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली, राजस्थान समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
'तेज हवाएं, बारिश और ओले...' 24 घंटे में यूपी-दिल्ली, राजस्थान समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD की चेतावनी
नामीबिया के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्या पाकिस्तान को होगा फायदा, जानिए
नामीबिया के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच तो क्या पाकिस्तान को होगा फायदा, जानिए
क्या गोविंदा को माफ कर सकती हैं सुनीता आहूजा? स्टार वाइफ बोलीं- 'मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं मुझे पति की जरूरत..'
क्या गोविंदा को माफ कर सकती हैं सुनीता आहूजा? स्टार वाइफ बोलीं- 'वो हमारे हिसाब से चलें तो...'
India France Deal: भारत की आर्मी में फ्रांस के अफसर... मैक्रों संग पीएम मोदी ने कर डाली बड़ी डील, PAK के उड़े होश
भारत की आर्मी में फ्रांस के अफसर... मैक्रों संग पीएम मोदी ने कर डाली बड़ी डील, PAK के उड़े होश
UP Board Exam 2026: आज से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, किसी भी परेशानी में काम आएंगे ये हेल्पलाइन नंबर
आज से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, किसी भी परेशानी में काम आएंगे ये हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना में ये चूक पड़ सकती है भारी, किस्त आने से पहले चेक कर लें ये बात
पीएम किसान योजना में ये चूक पड़ सकती है भारी, किस्त आने से पहले चेक कर लें ये बात
Embed widget