एक्सप्लोरर

सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

CP Radhakrishnan News: उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है. 12 सितंबर को सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

सीपी राधाकृष्णन ने भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने के कारण महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है. आचार्य देवव्रत अपनी गुजरात की जिम्मेदारी के साथ-साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल का कार्यभार भी संभालेंगे. 

12 सितंबर को सीपी राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण होगा. राष्ट्रपति भवन की ओर से ये जानकारी दी गई है. उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 मत प्राप्त हुए हैं. इस जीत के साथ ही राधाकृष्णन अब देश के उपराष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगे.

10 सितंबर को नए उपराष्ट्रपति के लिए हुई वोटिंग

नए उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार (10 सितंबर) को नई दिल्ली स्थित नए संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई. इसके बाद वोटों की गिनती की गई, जिसमें सीपी राधाकृष्णन को जीत हासिल हुई. भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और INDIA ब्लॉक के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला था. सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हैं.

मतदान में 768 सांसदों ने डाला वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल वोटर संख्या 788 थी. इसमें 7 पद रिक्त रहने के कारण प्रभावी वोटर संख्या 781 रही. मंगलवार को हुए मतदान में 768 सांसदों ने वोट डाला, जबकि 13 सदस्य अनुपस्थित रहे. एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन को 452 जबकि विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक के संयुक्त उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले.

सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर

सीपी राधाकृष्णन ने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ ली थी. गवर्नर रहते हुए उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और ग्रामीण विकास पर जोर दिया था. महाराष्ट्र के राज्यपाल रहने से पहले उन्होंने झारखंड और तेलंगाना के राज्यपाल की भी जिम्मेदारी संभाली. साल 1998 में वे पहली बार कोयंबटूर से लोकसभा सदस्य के तौर पर चुने गए. साल 1999 में वे दोबारा सांसद बने. वो बीजेपी में कई पदों पर रहे. 1957 में तमिलनाडु के तिरुप्पुर में राधाकृष्णन का जन्म हुआ. उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
देर रात देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे शरद पवार के नेता जयंत पाटील! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
शरद पवार से क्या चाहती है BJP? कांग्रेस के दावे से महाराष्ट्र की सियासत में उबाल
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget