एक्सप्लोरर

Mumbai Corona News: मुंबई में कोरोना के हालात पर बीएमसी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दिया ये जवाब

मुंबई में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर बीएमसी का कहना है कि शहर में हालात काबू में हैं. बीएमसी ने बुधवार को बंबई हाई कोर्ट में ये बात कही है.

Mumbai Corona News: मुंबई में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर बीएमसी का कहना है कि शहर में हालात काबू में हैं. बीएमसी ने बुधवार को बंबई हाई कोर्ट में ये बात कही है. बीएमसी ने कोर्ट से कहा कि मुंबई शहर सहित उसके आसपास के इलाकों में भी कोरोना की हालिया स्थिति नियंत्रण में हैं और लोगों को इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है.  बीएमसी की ओर से वरिष्ठ वकील अनिल साखरे ने जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एम एस कार्णिक की बेंच को सूचित किया कि मुंबई में कोरोना वायरस की मौजूदा तीसरी लहर में मामलों में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है.

साखरे ने बेंच को यह भी बताया कि 15 जनवरी तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शहर में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 84,352 थी जिनमें से केवल सात प्रतिशत रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी. इसके अलावा केवल तीन प्रतिशत मरीजों को ही ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी थी. वहीं, इनमें से केवल 0.7 फीसदी मरीजों को वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ी.

अनिल साखरे ने बीएमसी की ओर से एक विस्तृत नोट पेश किया जिसमें इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या, ऑक्सीजन की आपूर्ति, दवाओं के स्टॉक, अस्पतालों में उपलब्ध बिस्तर आदि का विवरण है. साखरे ने कहा, “हमारे पास पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति है, अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध हैं. घबराने की कोई वजह नहीं है.”

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एम एस कार्णिक की बेंच ने पूछा कि क्या नगर निकाय कह रहा है कि मुंबई में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है? जिस पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने हां में जवाब दिया.

साखरे ने कहा, “हां, अब सब कुछ नियंत्रण में है. मामले कम आ रहे हैं. छह जनवरी से नौ जनवरी के आसपास संक्रमण के मामलों की संख्या 20,000 तक पहुंच गई थी. लेकिन 15 जनवरी को मामले कम होकर 10,000 हो गए थे और पिछले तीन दिन में ये घटकर 7,000 हो गए हैं.”

मुंबई में फिर बढ़ रहे मामले 

मुंबई में कोरोना ताजा मामलों में एक बार फिर बढ़त दर्ज की गई है. मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 6 हजार से भी ज्यादा मामले दर्ज किए गए. बीते 24 घंटों में कोरोना के 6,149 मामले सामने आए. साथ ही इस संक्रमण की चपेट में आने से 7 लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी. सोमवार के आंकड़ों से तुलना करें तो मंगलवार को 193 मामले ज्यादा आए हैं. 

27 जनवरी से स्कूल खोलने की तैयारी में बीएमसी

जानकारी के मुताबिक इंडियन एक्सप्रेस अखबार से बात करते हुए मुंबई के कमिश्नर चहल ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर का पीक मुंबई में 10 जनवरी के आस-पास था और अब शहर में केस धीरे-धीरे कम हो रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम 26 जनवरी को हम 1000 से 2000 मामले आने की उम्मीद कर रहे हैं और 27 जनवरी से हम स्कूलों को खोलने की तैयारी कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

Corona In Maharashtra Police: कोरोना की चपेट में आ रहे पुलिसवाले, ताजा आंकड़ों से चिंता में पड़ा प्रशासन

Corona In Maharashtra Jails: महाराष्ट्र की जेलों में भी बढ़ रहे कोरोना के मामले, ताजा आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Maharashtra Corona Update: महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में आया भारी उछाल, यहां जानें ताजा आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget