एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, जितेश अंतापुरकर BJP में शामिल

Jitesh Antapurkar Joins BJP: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की मौजूदगी में जितेश अंतापुरकर ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस विधायक जितेश अंतापुरकर शुक्रवार (30 अगस्त) को बीजेपी में शामिल हो गए हैं. गुरुवार (29 अगस्त) को ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस्तीफा सौंपा था. प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण की मौजूदगी में जितेश अंतापुरकर बीजेपी में शामिल हुए.

वो अशोक चव्हाण के बेहद ही करीबी माने जाते हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अंतापुरकर के मुद्दे पर बात करते हुए ये कहा कि विधानपरिषद चुनाव में क्रोस वोटिंग के चलते कांग्रेस पार्टी ने पहले ही ज़ीशान सिद्दीकी और अंतापुरकर को पार्टी से निकाल दिया है.

BJP का दामन थामने वाले कौन हैं जितेश अंतापुरकर?

महाराष्ट्र में विधानसभा उपचुनाव में जितेश अंतापुरकर ने देगलूर सीट से जीत हासिल की थी. वो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे. बताया जाता है कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया. अंतापुरकर ने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक कल्याण के मसलों पर फोकस किया.

हाल में हुए महाराष्ट्र में विधान परिषद और राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस के कुछ विधायकों की ओर से क्रॉस वोटिंग की खबरें सामने आईं थी, जिसमें एक जितेश अंतापुरकर का नाम भी शामिल था.

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अंतापुरकर ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात की थी. हालांकि उन्होंने कहा था कि वो किसानों के मसले पर सीएम से मिले थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी में जाने की खबरों का खंडन भी किया था. हालांकि अशोक चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही अंतापुरकर के भगवा पार्टी में आने की अटकलें थीं. 

गौरतलब है कि जितेश अंतापुरकर के पिता रावसाहब ने साल 2019 में विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान उनका 2021 में निधन हो गया था. बाद में हुए उपचुनाव में बेटे जितेश अंतापुरकर को जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें:

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति को लेकर PM मोदी ने मांगी माफी, MVA के घटक दलों ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
पुणे: राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले बवाल, COEP हॉस्टल के छात्रों से मारपीट का आरोप
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई FDA एक्शन: McDonald's समेत 13 फूड आउटलेट के लाइसेंस सस्पेंड
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget