एक्सप्लोरर

Nashik Accident: नासिक हादसे पर सीएम शिंदे ने किया मुआवजे का एलान, बार-बार हादसे वाली जगहों की होगी पहचान

महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) में बस में लगी आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई. इसे लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायल व्यक्ति को 2 लाख रुपये देने का एलान किया है.

 Nashik Bus Truck Collision: महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) में बस में लगी आग से 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं नासिक बस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 2 लाख रुपये देने का फैसला लिया है. सीएम शिंदे ने कहा कि नासिक में जितने भी ऐसे स्थान हैं जहां बार-बार हादसे होते हैं, उसका कुछ उपाय करने के लिए मैंने निर्देश दिया है. जो हादसा हुआ वो बहुत बड़ा और दुखद है, सुबह से ही जिला प्रशासन के साथ मेरा संपर्क था. इस घटना में 12 लोगों की मृत्यु हुई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों का इलाज अच्छी तरह से हो रहा है.

नासिक में हुए बस-ट्रक की टक्कर पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं उनकी पहचान के लिए एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई जाएगी. इसके साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इस हादसे पर नासिक पुलिस कमिश्नर जयंत नायकनवारे ने बताया कि यवतमाल से मुंबई जा रही लग्जरी बस और पुणे जा रहे ट्रेलर ट्रक की नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर मिर्ची होटल के पास चौराहे पर टक्कर हो गई. ट्रक से टकराने के तुरंत बाद बस में आग लग गई जिसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई. इसके साथ ही कई यात्री घायल भी हुए जिन्हें जिला सिविल अस्पताल और नासिक के एक निजी चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है. कमिश्नर ने बताया कि आग लगने से पहले बस ने एक मिनी कार्गो वैन को भी टक्कर मार थी जिससे वह पलट गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 38 लोग घायल हुए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने बचाव कार्य शुरू करते हुए आग पर काबू पाया. हालांकि इस आग की लपटों में बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है. वहां पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि वे कुछ देर तक यात्रियों को बचाने के लिए कर नहीं पाए थे.

Nashik Bus Accident: नासिक बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ

Vande Bharat on Track: वंदे भारत का टूटा हिस्सा किया गया ठीक, दुर्घटना के बाद पटरी पर फिर लौटी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
'NCP के कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोग...', गांधी भवन हमले पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: रेजिडेंट डॉक्टरों की कल से हड़ताल, मेडिकल सेवाएं होंगी प्रभावित
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल
महाराष्ट्र: EC ने अंतिम मतदाता सूची की बढ़ाई तारीख, जानें नया शेड्यूल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget