एक्सप्लोरर

आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा, बोले- 'स्कूली शिक्षा विभाग में तो...'

Aditya Thackeray News: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10वीं का रिजल्ट आए एक महीना हो गया, लेकिन 11वीं की पहली मेरिट लिस्ट आने में इतनी देर क्यों हुई.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में शिक्षा विभाग में चल रही गड़बड़ी को लेकर युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. खासकर 10वीं के रिजल्ट के बाद 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. मातोश्री में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे से इस्तीफे की मांग की.

आदित्य ठाकरे ने कहा, ''10वीं का रिजल्ट आए एक महीना हो गया, लेकिन 11वीं की पहली मेरिट लिस्ट अब तक जारी नहीं हुई थी. 13 मई को रिजल्ट आया, लेकिन ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में कई समस्याएं आईं. यह प्रणाली पहले कुछ चुनिंदा शहरों में थी, लेकिन अचानक इसे पूरे राज्य में लागू कर दिया गया, जिससे पहले ही दिन वेबसाइट क्रैश हो गई. 10 जून को लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन वह 26 जून तक टलती गई, और तब भी समय पर जारी नहीं हुई. आज लिस्ट लागू होगी या नहीं, ये भी निश्चित नहीं है.'' 

दादा भुसे के इस्तीफे की मांग

इस बीच, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही पहली लिस्ट जारी होने की खबर आई. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ठाकरे ने कहा, “हमने आंदोलन की चेतावनी दी और लिस्ट जारी हो गई. दादा भुसे को इस्तीफा देना ही चाहिए.” 

सरकार के 100 दिनों के कामकाज पर सवाल

देवेंद्र फडणवीस सरकार के 100 दिनों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए आदित्य ठाकरे ने कई विभागों में गड़बड़ी और घोटालों का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “फडणवीस सरकार के 100 दिन पूरे हो गए हैं और वे कह रहे हैं कि ये पॉलिसी बनाई, वो पॉलिसी बनाई. लेकिन कई विभागों में गड़बड़-घोटाले शुरू हो गए हैं. स्कूली शिक्षा विभाग में तो सबसे ज्यादा गड़बड़ी हुई है. वर्तमान मंत्री ने तो बौद्धिक गड़बड़ी कर दी है.”

शिक्षा विभाग में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार कौन- आदित्य

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार कौन है? वह कंपनी किसने चुनी? बिना अनुभव के उसे काम क्यों दिया गया? क्या मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे?” ऐसे कई सवाल ठाकरे ने उठाए. उन्होंने मांग की कि दादा भुसे से स्कूली शिक्षा विभाग वापस लिया जाए और उन्हें मंत्री पद से हटाया जाए. उन्होंने यह भी पूछा कि जब पहली लिस्ट जारी हो चुकी है, तो दूसरी लिस्ट 9 जुलाई को क्यों जारी की जाएगी, इसमें इतनी देर क्यों लग रही है?

आदित्य ठाकरे ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि अगर आज लिस्ट जारी नहीं हुई तो युवासेना राज्यव्यापी आंदोलन करेगी और दादा भुसे के इस्तीफे की मांग करेगी. हालांकि पहली लिस्ट जारी हो जाने से तत्काल आंदोलन टल गया, लेकिन प्रवेश प्रक्रिया में देरी को लेकर उनका विरोध कायम है.

आदित्य ने कई दूसरे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा

आदित्य ठाकरे ने सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि राज्य की अन्य समस्याओं पर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा, “राज्य में कई लोग परेशान हैं – किसान, महिलाएं सबको तकलीफ हो रही है. इन्हें तय कर लेना चाहिए कि अब दिवाली के बाद कॉलेज शुरू करना है. क्योंकि कुछ विद्यार्थी तनाव में आ जाते हैं. सबके पुरस्कार समारोह पूरे हो गए हैं, अब तो छात्रों पर ध्यान देंगे या नहीं?” 

आखिर में उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “गंदी राजनीति करना बंद करें. अपनी सरकार और मंत्री पद की घोषणा करने में 2 महीने लग गए, अब इन गड़बड़ियों को निपटाने में कितने महीने लगेंगे?”

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
शिंदे गुट में शामिल होने वाले 6 सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, 'उनकी सदस्यता...'
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मुंबई में मैनहोल हादसों पर लगेगी लगाम, BMC ने उठाया अब ये बड़ा कदम
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget