एक्सप्लोरर

केंद्र के बजट में महाराष्ट्र के लिए करोड़ों की सौगात, राज्य को क्या-क्या मिला, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

India Budget 2025: मोदी 3.0 के बजट में महाराष्ट्र को बड़ी सौगात मिली है. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए केंद्रीय बजट में 4004.31 करोड़ देने का वित्त मंत्री ने ऐलान किया.

Union Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का आम बजट संसद में पेश किया. मोदी 3.0 के बजट में महाराष्ट्र को बड़ी सौगात मिली है. बजट में महाराष्ट्र के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी घोषणाओं का ऐलान किया. वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए पेश बजट में मुंबई की मेट्रो परियोजना को 1255.06 करोड़ आवंटित किए गए.

पुणे मेट्रो विस्तार परियोजना के लिए 699.13 करोड़ रुपये देने का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया. मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए केंद्रीय बजट में 4004.31 करोड़ देने की घोषणा हुई. केंद्रीय वित्त मंत्री ने महाराष्ट्र की ग्रामीण सड़कों पर भी विशेष ध्यान रखा है. ग्रामीण सड़क सुधार परियोजना के तहत 683.51 करोड़ रुपये मिलेंगे.

वित्त मंत्री के पिटारे से निकली सौगात

महत्वाकांक्षी मुंबई शहरी परिवहन परियोजनाओं (एमयूटीपी) के लिए 683.51 करोड़ रुपये दिये जाएंगे. एमएमआर के लिए एकीकृत और हरित यात्री सुविधा पर 792.35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. आम बजट में महाराष्ट्र कृषि व्यवसाय नेटवर्क परियोजना के लिए 596.57 करोड़ रुपये की घोषणा की गई. केंद्रीय वित्त मंत्री ने नागनदी सुधार परियोजना के लिए 295.64 करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया. आम बजट में खेती किसानी पर भी विशेष ध्यान दिया गया.

महाराष्ट्र के लिए खोला खजाने का मुंह

ऊर्जा कुशल उपसा सिंचाई परियोजना पर 186.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. मुला-मुथा नदी संरक्षण के लिए केंद्रीय बजट में 229.94 करोड़ आवंटित किया गया. मोदी 3.0 का बजट महाराष्ट्र की आर्थिक गति को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है. केंद्रीय बजट में खेती-किसानी से लेकर मिडिल क्लास तक को बड़ी राहत दी गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि निर्मला सीतारमण के बजट से महाराष्ट्र वासियों को बड़ा फायदा होगा. 

ये भी पढ़ें-

माथे पर मटका, साड़ी पहने जिला परिषद के दफ्तर पहुंचे सरपंच मंगेश साबले, पानी को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget