एक्सप्लोरर

Mumbai: 'दफ्तर' तोड़े जाने के बाद गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, अनिल परब ने किरीट सोमैया को दी ये चुनौती

Maharashtra Politics: शिवसेना नेता अनिल परब ने दफ्तर तोड़े जाने पर कहा कि बीजेपी नेता सोमैया मुझे बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने बीजेपी नेता को आरोपों को साबित करने की चुनौती दी.

Maharashtra Political News: शिवसेना (यूबीटी) के नेता अनिल परब (Anil Parab) का दफ्तर तोड़े जाने के बाद महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है. परब ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने की चुनौती दी.  सोमैया के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने भाजपा नेता पर गरीब मराठी लोगों के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई ऐसे वक्त में किया गया है, जब म्हाडा परिसर के पुनर्विकास की तैयारी की जा रही है.

सोमैया पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

परब ने दावा किया कि मुझे इस तरह निशाना बनाने के बाद बिल्डरों से 'सुपारी' (ठेका) लेने वाले सोमैया नोटिस का दुरुपयोग करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा कि पुनर्विकास परियोजना में अतिरिक्त क्षेत्र (फ्लैटों का) मांगने के खिलाफ यहां सोसायटी के सदस्यों पर भी दबाव बनाएंगे.

सोसाइटी के लोग परब के साथ

वहीं, इस पूरे मामले में सोसाइटी के लोगों ने कहा कि उन्होंने परब को म्हाडा परिसर में लोगों के लाभ के लिए यहां अपना कार्यालय बनाने के लिए कहा था, जिस पर वह सहमत हो गए थे.

सोमैया पर लगाया बदनाम करने का आरोप

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता सोमैया झूठे आरोपों का उद्देश्य मुझे बदनाम करना है. परब ने कहा कि मैं सोमैया को चुनौती देता हूं कि वह आएं और ध्वस्त किए गए कार्यालय को देखें और अपने आरोपों को साबित करें. परब ने कहा कि म्हाडा की ओर से पिछले सप्ताह इसे नियमित करने की अनुमति से इनकार करने के बाद सोमवार को सोसायटी के सदस्यों ने स्ट्रक्चर को ध्वस्त कर दिया.

मामले को लोकायुक्त में ले गए थे सोमैया

गौरतलब है कि सोमैया ने ही इस मामले को सितंबर 2021 में लोकायुक्त के सामने उठाया था. इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि म्हाडा ने परब के अवैध कार्यालय का विरोध किया था. हालांकि, जिसे सोसाइटी और शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने इस आरोप को खारिज कर दिया था. परब के दफ्तर तोड़े जाने के बाद जैसे ही सोमैया कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, मुंबई पुलिस ने कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास उनके वाहन को रोक दिया.

ये भी पढ़ेंः Maharashtra: रेलवे परियोजनाओं का 50 फीसदी खर्च न उठाने के MVA सरकार के फैसले को पलटा गया, CM शिंदे ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget