एक्सप्लोरर

बदलापुर यौन उत्पीड़न केस में उद्धव ठाकरे बोले, '...अब शस्त्र उठा लो', शिंदे सरकार को घेरा

Badlapur School Case: उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने बदलापुर में हुए प्रदर्शन को राजनीतिक साजिश करार दिया था. उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी मानसिकता विकृत है.

Badlapur School Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शिंदे सरकार पर बड़ा हमला किया है.

उन्होंने कहा कि पहले बहनों को सुरक्षित करो, फिर लाडली बहन योजना लाओ. जब सहनशीलता का अंत होता है, तब जन भावना उमड़ती है. जब स्कूल में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं तो शिक्षा का क्या मतलब? शिंदे के लिए क्या बदलापुर की घटना मान्य है?

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा, ''बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक कविता वायरल हो रहा है. उठो दौपद्री, अब शस्त्र उठा लो...अब गोविंद ना आएंगे... ये बच्चे पढ़े इसके लिए उन्हें स्कूल भेजा जा रहा है. लेकिन स्कूल भी बच्चियां सुरक्षित नहीं है.'' 

देवेंद्र फडणवीस पर निशाना

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''मुख्यमंत्री रक्षाबंधन के दिन कहां थे? राखी बंधवा कर फोटो डाल रहे थे, लेकिन बहनों की सुरक्षा का क्या? मैं बदलापुर जरूर जाऊंगा, लेकिन उनके परिवार को तकलीफ नहीं देनी है. राज्य के गृहमंत्री (देवेंद्र फडणवीस) कोई भी जवाबदेही लेने के लिए तैयार नहीं है.''

उन्होंने कहा कि बदलापुर की घटना का गुस्सा हर एक के मन में है. पुलिस पर दबाव बनाने वाले गुनहगार हैं. अगर समय पर कार्रवाई हुई होती तो लोग रास्ते पर उतरकर अपना गुस्सा नहीं दिखाते.

'सीएम की मानसिकता विकृत'

उन्होंने कहा, ''बदलापुर में राजनीति की बात करने वाले की मानसिकता विकृत है. जैसे यौन शोषण करने वाले की मानसिकता विकृत है, उसी प्रकार से ऐसा बयान देने वाले की भी मानसिकता विकृत है.'' दरअसल, सीएम एकनाथ शिंदे ने बदलापुर रेलवे स्टेशन पर हुए प्रदर्शन को राजनीतिक साजिश बताया है.

बदलापुर में स्कूल के एक पुरुष सहायक ने दो बच्चियों का यौन उत्पीड़न किया था. इसके बाद बदलापुर में मंगलवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ. विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि बच्चियों के माता-पिता को बदलापुर पुलिस थाने में 11 घंटे तक इंतजार करना पड़ा और उसके बाद ही अधिकारियों ने उनकी शिकायतों पर गौर किया.

बदलापुर केस: हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी- '4 साल की लड़कियों को भी नहीं बख्शा जा रहा, ये...', पुलिस को फटकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget