एक्सप्लोरर

Aurangabad: कुत्ते के भौंकने पर शख्स को आया गुस्सा, सिर पर दे मारा पास में रखा फावड़ा, मौत, केस दर्ज

Maharashtra News: कुत्ते की मालकिन ने बताया कि चार लोग उसके घर पर आए थे, इसके बाद उसके कुत्ते ने उनमें से एक पर भौंकना शुरू कर दिया, इसके बाद उस शख्स ने कुत्ते के सिर में फावड़ा दे मारा.

Aurangabad News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के औरंगाबाद (Aurangabad) में एक शख्स पर उसकी एक परिचित महिला के पालतू कुत्ते (Pet Dog) को कथित तौर पर जान से मारने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को मामले की जानकारी देते हुए कहा कि कुत्ते ने शख्स पर भौंका था जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया और उसने कुत्ते को जान से मार दिया.

भौंकने पर कुतिया के सिर में दे मारा फावड़ा

घटना मंगलवार दोपहर की है जब दो महिलाओं और इतने ही पुरुषों समेत कुल चार लोग नारलीबाग इलाके में महिला के आवास पर गए थे. पुलिस ने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पालतू कुतिया ने उसके घर पर आए दो पुरुषों में से एक पर भौंका जिसके बाद उस शख्स ने पास में पड़ा फावड़ा उठाकर उस कुतिया के सिर पर दे मारा, जिसके बाद कुतिया की मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

इस घटना के बाद उन चारों लोगों ने शिकायतकर्ता महिला के साथ झगड़ा भी किया. महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया गया है.

पालतू कुत्ते को कुत्ता कहने पर शख्स की हत्या

हफ्ते भर पहले तमिलनाडु के मदुरै में एक दिल दहलाने वाली घटना समाने आई थी जहां  एक 62 वर्षीय शख्स रयप्पन की उसके पड़ोसियों ने केवल इसलिए हत्या कर दी थी क्योंकि उसने उनके पालतू कुत्ते को कुत्ता कह दिया था जबकि उसके पड़ोसी उस कुत्ते को किसी और नाम से पुकारते थे. पुलिस ने इस मामले में आरोपी, उसके भाई और उसकी मां को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया था कि आरोपी और उसके परिवार वाल कई बार रयप्पन को कह चुके थे कि वे उनके कुत्ते को उसके नाम से बुलाये.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: मुंबई में धारावी इलाके के एक मिल में लगी आग, एक महिला की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget