एक्सप्लोरर

अजमेर शरीफ दरगाह विवाद के बीच उद्धव ठाकरे ने भेजी चादर, ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स

Uddhav Thackeray News: अजमेर दरगाह के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का उर्स जल्द शुरू होने वाला है. इससे पहले शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चादर पेश की है.

Maharashtra News: अजमेर दरगाह शरीफ के ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 813वां उर्स जल्द शुरू होने जा रहा है. वहीं इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार (24 दिसंबर) चादर पेश की. यह चादर खादिम सैयद जिशान चिश्ती को सौंपी गई.

उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री से अजमेर शरीफ में हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती दरगाह के 813वें उर्स के मौके पर चादर चढ़ाने के लिए भेजी गई. इस अवसर पर शिवसेना यूबीटी नेता विनायक राऊत, शिव सेना उपनेता नितिन नंदगांवकर, मुजफ्फर पावस्कर, कमलेश नवले, नौमान पावस्कर और उपशाखा प्रमुख गणेश माने भी मौजूद थे.

मुद्दा बना सकती है बीजेपी
दरअसल, उद्धव ठाकरे ने ये चादर ऐसे समय पर भेजी है जब अजमेर दरगाह के नीचे शिव मंदिर होने के दावे को लेकर मामला कोर्ट में है. ऐसे में ठाकरे का ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए चादर भेजने को लेकर विपक्ष मुद्दा बना सकती है. बीएमसी चुनाव से पहले बीजेपी इसको मुद्दा बना सकती है. 

24 जनवरी को अगली सुनवाई
बता दें कि राजस्थान के अजमेर दरगाह में मंदिर होने के दावे को लेकर शुक्रवार (20 दिसंबर) को सिविल कोर्ट में दूसरी बार सुनवाई हुई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता और दूसरे पक्षों के वकीलों की दलील सुनकर फैसले की अगली तारीख 24 जनवरी दी है.

अजमेर सिविल कोर्ट ने अल्पसंख्यक मंत्रालय, दरगाह कमेटी अजमेर और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) को नोटिस भेजा था. कोर्ट में पांच और लोगों/संस्थाओं ने खुद को पक्षकार बनाने के लिए अर्जी लगाई. इसके साथ ही दरगाह कमेटी के वकील अशोक माथुर ने याचिका को खारिज करने की अर्जी लगाई. वहीं, विष्णु गुप्ता और अंजुमन कमेटी के वकीलों ने अपने-अपने पक्ष रखे. दरगाह दीवान के बेटे नसीरुद्दीन चिश्ती भी कोर्ट पहुंचे.

उन्होंने कहा कि हम ख्वाजा साहब के वंशज हैं। हमें भी पक्षकार बनाया जाना चाहिए था. हमने कोर्ट में अपना पक्ष रखा और पक्षकार बनाने की अर्जी लगाई. वहीं, अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा करने वाले विष्णु गुप्ता ने कहा कि कोर्ट में वर्शिप एक्ट को लेकर बहस हुई थी, जिसमें हमारे वकील वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि दरगाह वर्शिप एक्ट में नहीं आती है.

ये भी पढ़ें

Maharashtra: मंत्री नितेश राणे को शख्स ने पहना दी प्याज की माला, पुलिस ने हिरासत में लिया

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget