एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: आरक्षण पर भुजबल और जरांगे के बीच जुबानी जंग के बाद अजित पवार ने की ये अपील, जानिए क्या कहा?

Maratha Reservation: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने गुट के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर उनसे मराठा आरक्षण पर विवादित बयान देने से बचने को कहा है.

Ajit Pawar on Maratha Reservation: बीती रात उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने सरकारी निवास स्थान पर देवगिरी बंगले पर अपने गुट के विधायकों, सांसदों के साथ बैठक की. बैठक में छगन भुजबल भी शामिल रहे. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अजित पवार ने विधायकों को मराठा आरक्षण को लेकर विवादित बयान देने से बचने को कहा. सभी लोग इस बात का ध्यान रखे कि ऐसा कोई भी बयान ना दे जिससे दो जातियों के बीच मतभेद की स्तिथि पैदा हो. इस दौरान छगन भुजबल ने अजित पवार के सामने अपनी बात रखते हुए यह कहा कि मनोज जरांगे पाटिल भी दूसरों के लिए सही शब्दों का प्रयोग करें. बता दें कि बीते दिनों मनोज जरांगे पाटिल और छगन भुजबल ने एक दूसरे को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी.

मनोज जरांगे का अनशन
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सोमवार रात घोषणा की कि मराठा समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण के समर्थन में एक दिसंबर से महाराष्ट्र के सभी गांवों में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा. उन्होंने राजनीतिक दलों पर समुदाय को आरक्षण के लाभ से वंचित करने की साजिश रचने का आरोप लगाया. अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा के क्षेत्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जरांगे ने कहा कि यह आंदोलन ‘‘निर्णायक चरण’’ में पहुंच गया है और समुदाय के सदस्य कानून के भीतर रहकर तथा अहिंसक तरीके से अपने अधिकार के लिए लड़ेंगे.

क्या बोले जरांगे?
उन्होंने नवी मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करने वालों की कोई भी भ्रामक रणनीति काम नहीं करेगी क्योंकि वह आरक्षण के लिए लड़ना जारी रखेंगे. जरांगे ने कहा, ‘‘हमें आरक्षण से वंचित रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने एक सुनियोजित साजिश रची है.’’ उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को आरक्षण मुद्दा सुलझाने के लिए 24 दिसंबर तक का समय दिया है. जरांगे ने घोषणा की कि आरक्षण की मांग के समर्थन में एक दिसंबर से राज्य के प्रत्येक गांव में क्रमिक अनशन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Maratha Reservation: सीएम एकनाथ शिंदे बोले, ‘महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget