एक्सप्लोरर

'मौलाना के नाम पर कलंक हैं साजिद रशीदी', डिंपल यादव पर दिए बयान से भड़के अबू आजमी

Abu Azmi News: मौलाना साजिद रशीदी द्वारा डिंपल यादव के पहनावे पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद सपा विधायक अबू आजमी भड़क गए. उन्होंने रशीदी को 'मौलाना के नाम पर कलंक' कहा और उनसे माफी मांगने की मांग की.

समाजवादी पार्टी सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी ने जो बयान दिया, उससे राजनीतिक पारा हाई हो गया है. ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी शो डिबेट में डिंपल यादव के पहनावे पर अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसपर अब महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी भड़क गए हैं. 

अबू आजमी ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "चंद सिक्के मिल जाते हैं तो साजिद रशीदी आकर टीवी पर बैठ जाते हैं और मुस्लिम कौम के लिए बोलने लगते हैं, लेकिन असल में पर्दे के पीछे वह बीजेपी के सपोर्टर हैं. इन्होंने बीजेपी के लिए पिछली बार वोट भी मांगा था. ऐसे लोग डिंपल यादव के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं?"

नाराजगी जताते हुए अबू आजमी ने कहा, "डिंपल यादव चुनी हुईं सांसद हैं और मुलायम सिंह यादव की बहू हैं. वह जो पहनावा सदन में पहनती हैं, वही उन्होंने मस्जिद में भी पहना था. साड़ी हिंदुओं का पहनावा है, जिसे सम्माजनक रूप से देखा जाता है."

'मौलाना के नाम पर कलंक है साजिद रशीदी'- अबू आजमी
ऐसे में अबू आजमी ने साजिद रशीदी को संबोधित करते हुए आगे कहा, "आपको शर्म नहीं आती है? इतने बड़े नेता की बहू और इतने बड़े नेता की पत्नी के बारे में आपकी हिम्मत कैसे हुई बोलने की? आपके नाम से मौलाना निकाल देना चाहिए. आप लोग मौलाना के नाम पर कलंक हैं. आपको केवल शोहरत चाहिए, शर्म कीजिए और इस तरह की दलाली करना बंद कीजिए."

'मुसलमान को सपा से नाराज करना चाहते हैं साजिद रशीदी'
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा कि साजिद रशीदी सिर्फ यह चाहते हैं कि उनके बयान से मुसलमान प्रभावित हो और समाजवादी पार्टी से नाराज हो जाए. अगर वह यह समझते हैं तो जान लें कि मुसलमान इस बात से नाराज नहीं होगा. हमारी मस्जिदें संसद और विधानसभा का काम करने के लिए भी बनी हैं. अगर हमारी मस्जिदों में कभी कोई अच्छी बात होती है, तो यह गलत नहीं है. 

अबू आजमी ने स्पष्ट किया कि अखिलेश यादव मस्जिद में कारोबार की बात करने नहीं गए थे. इमाम साहब उसी मस्जिद में रहते हैं. उनके साथ एक घंटे का समय मिला तो उन्होंने आग्रह किया कि हमारे साथ चाय पी लीजिए. इससे साजिद रशीदी को बहुत तकलीफ हो गई क्योंकि उन्हें नहीं बुलाया गया? अबू आजमी ने कहा कि ऐसे बयान देने से पहले उन्हें शर्म आनी चाहिए. 

साजिद रशीदी ने क्या कहा था?
दरअसल, एक टीवी शो की डिबेट में साजिद रशीदी ने आपत्तिजनक बयान दिया था, "मैं एक फोटो दिखाता हूं, जिसे देखकर शर्मा जाएंगे. मैं किसी का नाम नहीं लेता लेकिन सभी जानते हैं, जो मोहतर्मा उनके साथ थीं वो तो अपने मुस्लिम पहनावे में थीं. उनका सिर ढका हुआ था. दूसरी मोहतर्मा थीं डिंपल यादव. उनकी पीठ का फोटो देख लीजिए. नंगी बैठी हैं."

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget