एक्सप्लोरर

मुसलमानों के लिए BJP के 'सौगात-ए-मोदी' किट बांटने पर आदित्य ठाकरे का तंज, 'कोई दूसरा...'

Aaditya Thackeray News: मुस्लिम समुदाय के लोगों को 'सौगात-ए-मोदी' किट बांटने के ऐलान पर आदित्य ठाकरे ने बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि कोई दूसरा करता तो कहते कि कैरेक्टर ढीला है.

Aditya Thackeray On Saugat e Modi: बीजेपी ने 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर 'सौगात-ए-मोदी' किट बांटने का ऐलान किया है. इसे लेकर अब शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह उनका पाखंड है, वे जो करते हैं वह सही है, दूसरे जो करते हैं वह गलत है.

'सौगात-ए-मोदी' किट को लेकर आदित्य ठाकरे ने कहा, ''यही बात है कि कोई दूसरा करे तो कहते हैं कि कैरेक्टर ढीला है और खुद करें तो सब चल जाता है. मुझे लगता है कि ये बीजेपी की जो भूमिका है वो सब सिर्फ चुनाव के लिए होती है.''

आदित्य ठाकरे का बीजेपी पर तंज

उद्धव ठाकरे के बेटे ने आगे कहा, ''मैं ये नहीं कह रहा हूं कि वो सही कर रहे हैं या गलत कर रहे हैं लेकिन अगर आप देखें तो बांग्लादेश का कोई करे तो ठीक होता है, पाकिस्तान में जाकर कोई मैच देखे तो भी ठीक होता है. लेकिन हमारे देश में जो होता है या हमारे देश की दूसरी पार्टी के लोग जो करते हैं वो गलत होता है.''  

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष क्या बोले?

बीजेपी ने मंगलवार (25 मार्च) को अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों तक पहुंचने के लिए एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम शुरू किया, जिसकी शुरुआत ईद समारोह से पहले मुसलमानों के बीच खाने-पीने की चीजों और महिलाओं के लिए कपड़ों से भरे 'सौगात-ए-मोदी' किट के बांटने से हुई. इस पहल की शुरुआत करने वाले बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अगले महीने 'सौगत-ए-मोदी' कार्यक्रम के तहत इसी तरह के किट अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के आर्थिक रूप से कमजोर सदस्यों के बीच उनके त्योहारों के दौरान वितरित किए जाएंगे.

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कहते हैं कि वह 140 करोड़ भारतीयों के अभिभावक हैं और वह सभी त्योहारों में हिस्सा लेते हैं. वह क्रिसमस, ईस्टर, बैसाखी में हिस्सा लेते हैं और निजामुद्दीन दरगाह और अजमेर शरीफ पर चढ़ाने के लिए चादर भेजते हैं, इसलिए हमने फैसला किया कि हम अपने गरीब भाइयों और बहनों को खाने के साथ किट देंगे. 

'सौगात-ए-मोदी' किट बांटने के लिए 32000 कार्यकर्ता लगे'

सिद्दीकी ने कहा कि इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के 32000 कार्यकर्ता लगे हुए हैं, जिनमें राज्य, जिला और मंडल स्तर की इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हैं. उन्होंने कहा, "हमारे कार्यकर्ता देश भर में अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों (मुसलमानों) से मिलेंगे और उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से ईद की मुबारकबाद देते हुए किट देंगे." यह कार्यक्रम मंगलवार को दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में शुरू किया गया.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget