एक्सप्लोरर

Ladli Bahana Yojana: महिलाओं के खाते में ₹1000 हर महीना भेजेगी सरकार, बस इन शर्तों को करना होगा पूरा

लाडली बहना योजना के जरिए शिवराज सरकार मध्य प्रदेश की गरीब और मध्यवर्गीय परिवार की बहनों को ₹1000 प्रतिमाह देगी. यह राशि उन पात्र बहनों को दी जाएगी, जो सरकार की शर्तों पर खरा उतरती है.

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के बड़े वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए योजना की घोषणा कर दी है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी में लाडली बहना योजना को लागू करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की गरीब और मध्यवर्गीय परिवार की बहनों को ₹1000 महीना दिया जाएगा. यह राशि सीधे उनके खाते में डाली जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि बहने लंबे समय से उनसे शिकायत कर रही थी कि भांजा और भांजियों के लिए तो सरकार में कई योजनाएं जारी कर रखी है, लेकिन बहनों की तरफ अभी कोई ध्यान नहीं है. इसी शिकायत को दूर करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को लागू करने का ऐलान कर दिया है. यह योजना शीघ्र ही मध्य प्रदेश में लागू हो जाएगी. 

इन बहनों को मिलेगा योजना का लाभ

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस योजना में जाति का कोई बंधन नहीं रहेगा. मध्य प्रदेश की निवासी सामान्य, पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सभी जाति की महिलाओं इस योजना का लाभ मिल सकेगा. इसके जरिए सरकार 5 सालों में प्रत्येक बहनों के खाते में ₹60000 डालेगी. प्रतिवर्ष यह राशि ₹12000 रहेगी. हालांकि योजना का लाभ ऐसी बहनों को मिलेगा जो आयकर दाता नहीं है. मतलब साफ है कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की बहनों को योजना का लाभ मिल सकेगा. 

योजना का लाभ पाने के लिए अनिवार्यता

लाडली बहना योजना के जरिए ₹1000 प्रति माह पाने के लिए सबसे पहले महिला को मध्य प्रदेश की निवासी होना आवश्यक है. इसके अलावा वह आयकर दाता नहीं हो इतना ही नहीं महिला गरीब या मध्यमवर्गीय परिवार की होना चाहिए. इस योजना का लाभ विवाहित और अविवाहित दोनों बहनों को दिया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश की 65 फ़ीसदी बहनों को मिल सकेगा. लाभ अर्जित करने वालों में सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों की बहने शामिल रहेगी. 

एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

एमपी के सीएम ने घोषणा करने के साथ ही अभी कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार को 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ इस योजना से आएगा. सीएम की घोषणा से स्पष्ट है कि प्रतिवर्ष सरकार को 12000 करोड़ रुपए अतिरिक्त लाडली बहना योजना पर खर्च करना पड़ेंगे. इस प्रकार प्रतिमाह 1000 करोड़ रूपया इस राशि पर खर्च होने जा रहा है. इस आंकड़े से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रतिमाह 1 करोड़ बहनों के खाते में ₹1000 महीना डाले जाएंगे. इस प्रकार से प्रतिमाह 1000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा. वर्ष भर में इसकी राशि ₹12000 करोड़ पहुंच जाएगी. 

एक योजना का लाभ मिल पाएगा महिला को

अभी योजना को लेकर पूरी तरीके से औपचारिक रूप से शर्तें तैयार नहीं हुई है लेकिन यह स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है कि जो विद्यार्थी है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. यदि बहना स्कूल या कॉलेज की विद्यार्थी है तो फिर उन्हें योजना से अलग रखा जाएगा, जबकि इसके अलावा युवती या महिला जो शर्तों के दायरे में आएगी, उन्हें योजना का पूरा लाभ मिलेगा. 

ये भी पढ़ें:- कांग्रेस को जीत से ज्यादा BJP की हार का डर! दिग्विजय सिंह के गढ़ में चुनाव जीते पार्षदों को दिल्ली भेजा

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget