एक्सप्लोरर

Weather Update: फरवरी में ही होने लगा गर्मी का एहसास, क्या सर्दी लेगी यूटर्न या जारी रहेगा तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला?

Weather News: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है. दिल्ली में आज दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी.

Weather Forecast: पहाड़ों से बर्फीली हवाओं का आना बंद होने और दिन में तेज धूप निकलने की वजह से उत्तर भारत के सभी राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी का एहसास हो रहा है. वहीं एयर क्वालिटी (एक्यूआई) में कुछ खास सुधार नहीं हुआ है. अगले 24 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है और जाते जाते ठंड एकबार फिर से कुछ दिनों के लिए बढ़ सकती है. 15 फरवरी तक दिल्ली में मौसम साफ और सुहावना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है. दिल्ली में आज दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी. 9 और 11 फरवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

एनसीआर में वायु प्रदूषण
राजधानी दिल्ली में इन दिनों तापमान में एक से दो डिग्री का इजाफा देखा जा रहा है. बीते दिनों तापमान 23 से 24 डिग्री के आसपास बना रहता था. मौसम विभाग ने आज ज्यादातर आसमान साफ रहने और दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है. अगर हम दिल्ली के आज के AQI की बात करें तो हर बार के मुकाबले दिल्ली का आज का औसत AQI 196 दर्ज किया गया है. यह वायु गुणवत्ता संतोषजनक की श्रेणी में आती है.

एनसीआर में AQI का स्तर:
फरीदाबाद: 184
गुरुग्राम: 190
गाजियाबाद: 168
ग्रेटर नोएडा: 166
नोएडा: 153

मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश में दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. प्रदेश के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा या इसके आसपास बना हुआ है. राजधानी भोपाल और इंदौर में भी अच्छी धूप निकल रही है और सर्दी काफी हद तक जाती हुई मालूम पड़ रही है. वहीं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान गिरने से सर्दी एकबार फिर से बढ़ सकती है. 10 फरवरी के बाद मौसम बदलने के आसार हैं, जिससे ठंड बढ़ेगी. राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है. इंदौर में भी तापमान लगभग इतना ही रहेगा. दोनों शहरों में धुंध छाई रहेगी. 

राजस्थान का मौसम
राजस्थान में भी तापमान बढ़ने से ठंड जाती हुई मालूम पड़ रही थी, लेकिन आज राज्य के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं. इस वजह से तापमान गिरेगा और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. सुबह और शाम को ठंड का एहसास होगा. राज्य में सर्दी धीरे धीरे कम हो रही है. राजधानी जयपुर समेत राज्य के कई इलाकों में कल यानी मंगलवार से बादल छाए हैं. जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 27 डिग्री रहेगा. जयपुर में अगले एक हफ्ते तक आसमान साफ रहेगा. राज्य के कुछ हिस्सों में फरवरी के अंत तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. 

उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. धूप निकलने से ठंड कम हुई है, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है. यूपी में मार्च से भीषण गर्मी की शुरुआत हो जाएगी. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है. 12 फरवरी के बाद तापमान थोड़ा गिरेगा, जिससे एकबार फिर सर्दी का एहसास होगा. 

छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ में भी सर्दी काफी कम हो गई है और गर्मी पड़ने लगी है. राज्य में आज मौसम शुष्क रहेगा. 10 और 11 फरवरी से तापमान में हल्की गिरावट होगी. रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले एक हफ्ते तक आमतौर पर आसमान साफ रहेगा और दिन में तेज धूप निकलेगी. 

UP Weather Update: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, मार्च तक 40 डिग्री तापमान पहुंचने का अनुमान, जानिए- आज का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: मैहर में मछली और अंडे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, नवरात्रि मेले के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला
मैहर में मछली और अंडे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, नवरात्रि मेले के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला
साहब! 2 घंटे की मोहलत दे दो, थाने में गिड़गिड़ाई दुल्हन, दूल्हे को मंडप से उठा ले गई थी पुलिस
साहब! 2 घंटे की मोहलत दे दो, थाने में गिड़गिड़ाई दुल्हन, दूल्हे को मंडप से उठा ले गई थी पुलिस
Shivpuri News: आंगनबाड़ी सहायिका से रेप के बाद भड़की हिंसा, भाई ने आरोपी की मां की कर दी हत्या, 3 नामजद
शिवपुरी: आंगनबाड़ी सहायिका से रेप के बाद भड़की हिंसा, भाई ने आरोपी की मां की कर दी हत्या, 3 नामजद
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेस में होगी वोटिंग
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ 11 साल बाद किसी बांग्लादेशी ने लगाया शतक, 25 साल के प्लेयर ने रचा इतिहास
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget