एक्सप्लोरर

विदिशा: स्टेज पर डांस के दौरान युवती की हार्ट अटैक से गई जान, सामने आया मौत का लाइव वीडियो

Vidisha News: विदिशा में बहन की शादी के समारोह में डांस कर रही युवती को हार्ट अटैक आ गया. इस हादसे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं.

Vidisha Viral Video: मध्य प्रदेश के विदिशा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. शादी समारोह में स्टेज पर नाचते-नाचते युवती अचानक गिरी और फिर उठ ना सकी. स्टेज पर हुए हादसे से हड़कपं मच गया. मौके पर मौजूद लोग युवती को उठाकर अस्पताल ले गये. अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया. युवती की मौत से शादी की खुशी मातम में बदल गई.

मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज रंग-बिरंगी लाइट्स से सजा हुआ है. माहौल भी शादी की खुशी का है. स्टेज पर युवती मस्ती में डांस कर रही है. डांस करते-करते हुए युवती अचानक गिर जाती है.

मौत का लाइव वीडियो आया सामने 

काफी देर तक नहीं उठने पर शादी समारोह में लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने डांस फ्लोर से युवती को उठाया. युवती को उठाकर अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच-पड़ताल की. जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया गया. आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से युवती की मौत हुई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

 

स्टेज पर डांस करते-करते तोड़ा दम 

डांस के दौरान अचानक हुई मौत से हार्ट अटैक एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है. युवा अवस्था में हार्ट अटैक विशेषज्ञों के लिए भी चिंता का कारण बन गया है. बताया जा रहा है कि युवती की सेहत ठीक थी. किसी तरह की गंभीर बीमारी से भी इंकार किया गया है. ऐसे में युवती की मौत ने हार्ट अटैक की समस्या को दोबारा से उठा दिया है.   

ये भी पढ़ें-

कार को बचाने के चक्कर में पलटी बस, उज्जैन से वाराणसी जा रहे थे श्रद्धालु, हादसे में 25 घायल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget