एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में वैलेंटाइंस डे पर शिवसैनिक करेंगे गुंडागर्दी? लाठी-डंडों के साथ हैं तैयार

MP News: एमपी के सागर में शिवसेना ने वेलेंटाइन डे पर अश्लीलता फैलाने वाले प्रेमी युगलों को सबक सिखाने का संकल्प लिया है. इसके लिए उन्होंने लाठियों को केसरिया रंग पोतकर सरसों का तेल पिलाया है.

Valentine's Day 2025: वेलेंटाइन डे को पाश्चात्य संस्कृति मानते हुए मध्य प्रदेश के सागर में शिवसेना ने इस दिन घूमने वाले प्रेमी युगलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसी के साथ धमकी दी है कि यदि अश्लील हरकत करते दिखे तो डंडों से पीटेंगे. इसके लिए आज बाकायदा एक मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रों में साथ लाठियों पर केसरिया रंग पोता गया और सरसो का तेल भी लगाया गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

सागर के सिविल लाइन स्थित पहलवान बाबा मंदिर में शिव सैनिकों ने 'जहां मिलेंगे बाबू-सोना तोड़ देंगे कोना कोना' के नारे लगाते हुए लठ्ठों को केसरिया रंग पोतकर पुजारी पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ सरसों का तेल पिलाया और अश्लीलता फैलाने वाली प्रेमी युगलों को सबक सिखाने का संकल्प लिया गया है. इस दौरान वेलेंटाइन डे मुर्दाबाद के नारे लगाए गए.

नई पीढ़ी भ्रमित : कुंभ में जाएं मां-बाप की करें सेवा

शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि वैलेंटाइन डे हमारे भारत की संस्कृति नहीं है. कुछ प्रेमी युगल भ्रमित हो गए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी राह से भटक गए हैं, जो वैलेंटाइन डे की आड़ में अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं. उनको सबक सिखाने के लिए आज हमने लाठियों को सरसों का तेल पिलाया है. उन्होंने कहा कि साथ ही हमने होटल रेस्टोरेंट संचालकों को भी कड़ी शब्दों में चेतावनी दी है कि अश्लीलता फैलाने वाले किसी भी प्रेमी युगल को होटल रेस्टोरेंट में प्रवेश ना दें. उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी कुंभ जाएं अपने मां बाप की सेवा करें. इसको लेकर कैफे और रेस्टोरेंट संचालकों को एक लिखित में सूचना भी दी है और फूहड़ता को लेकर पोस्टर भी चिपकाए गए हैं.

इसे भी पढ़ें: डंडों पर केसरिया रंग पोता और लगाया सरसो का तेल, सिखाएंगे प्रेमी युगलों को सबक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget