एक्सप्लोरर

यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के कचरे को धार में उतारा जाना शुरू, विरोध प्रदर्शनों पर क्या बोले अधिकारी?

Union Carbide: मध्य प्रदेश के धार के अधिकारी ने कहा कि यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के कचरे को अनलोड करने का ये मतलब नहीं है कि इस कचरे को नष्ट या जलाया जाएगा. ये बातें सिर्फ मिथ्या हैं.

Union Carbide Factory Chemical Waste: भोपाल के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री स्थल के 40 साल पुराने रासायनिक कचरे को मध्य प्रदेश के धार जिले में वाहन से उतारा जाना शुरू हो गया है. अनलोडिंग का काम ऐसे समय में शुरू हुआ है जब, यहां स्थानीय लोगों ने बड़े स्तर पर हाल ही में विरोध प्रदर्शन किया था.

इसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने वीडियो जारी कर कहा कि कचरे को नष्ट या जलाया नहीं जा रहा है. SDM पीथमपुर प्रमोद सिंह गुर्जर ने कहा कि आज रामकी कंपनी में सभी जनप्रतिनिधियों को लाए हैं. जैसा कि अभी तक बैठकों में कहा गया है कि इन कंटेनरों को डंपर से नीचे उतारा जाएगा, क्योंकि काफी समय से वे डंपर पर रखे हुए हैं.

नष्ट नहीं किया जा रहा- अधिकारी

उन्होंने कहा, ''अनलोड करने का ये मतलब नहीं है कि इस कचरे को नष्ट या जलाया जाएगा. ये बातें सिर्फ मिथ्या हैं.'' 

इसके बाद इसे जलाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, ऐसा कुछ नहीं है. कृपया इन बातों का ध्यान रखें. किसी की बातों में या अफवाहों में ना आएं. अभी इन कंटेनरों को सिर्फ डंपर से अलग किया जा रहा है. अनलोड करने का काम सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष किया जा रहा है.

337 मीट्रिक टन कचरा लाया गया पीथमपुर

धार के औद्योगिक शहर पीथमपुर में कचरे को खत्म करने के लिए भोपाल से 337 मीट्रिक टन कचरा लाया गया था. इसके खिलाफ जनवरी में धार जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर पीथमपुर में विरोध-प्रदर्शन हुए थे.

अधिकारी ने तब कहा था कि कचरे को जलाने के लिए उसे औद्योगिक शहर के एक निजी संयंत्र में लाया गया है. इसके खिलाफ विरोध करने वालों का दावा है कि इससे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान होगा. 

विरोध प्रदर्शनों का तब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लिया था और कहा था कि जो भी कदम उठाए जाएंगे, इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget