एक्सप्लोरर

दिल्ली-राजस्थान के बदमाशों के लिए हथियार बनाने का आरोपी MP से गिरफ्तार, हरियाणा-चंडीगढ़ पुलिस को भी थी तलाश

Madhya Pradesh News: सेंधवा पुलिस ने हथियार बनाकर गैंगस्टरों को बेचने वाले दीपक सिंह बरनाला को नागपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी की लंबे समय से हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस को भी तलाश थी.

MP News: मध्य प्रदेश की सेंधवा पुलिस ने हथियार बनाकर सप्लाई करने वाले आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आरोपी ने पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए है. आरोपी द्वारा दिल्ली और राजस्थान के तस्करों को हथियार सप्लाई किए जाते थे इन हथियारों का प्रयोग गैंगवार में हो रहा था. 

बड़वानी एसपी पुनीत गहलोत ने बताया कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और निर्माण करने वाले बदमाशों के खिलाफ जिले में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है. जिसके तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी अभियान के तहत सेंधवा शहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर दीपक सिंह बरनाला को नागपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी दीपक सिंह द्वारा राजस्थान और दिल्ली के बदमाशों को हथियार सप्लाई करता था. दिल्ली और राजस्थान सहित कई शहरों में हुई गैंगवार में दीपक के बनाए गए हथियारों का उपयोग हो चुका है. इस मामले में भी पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है.

बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद आया था दीपक का नाम
सेंधवा पुलिस ने जून माह में अंतर्राज्यीय आर्म्स तस्कर मोहम्मद शाहरुख पिता आमिरुद्धीन कुरैशी निवासी जयपुर राजस्थान, शुभम पिता रमेश कुमार और मोहम्मद साहिल पिता मोहम्मद मोहसिन निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली को नया बस स्टैंड से पकड़ा था. उनके कब्जे से 8 अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए थे. इस मामले में जांच के दौरान दीपक सिंह बरनाला निवासी उमर्टी का नाम सामने आया था.

आरोपी दीपक पर महाराष्ट्र, दिल्ली में कई मामले दर्ज
पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि दीपक के खिलाफ थाना सेंधवा के अलावा, थाना बरनाला, थाना सोनेगांव जिला नागपुर महाराष्ट्र तथा बेलतरोडी जिला नागपुर महाराष्ट्र में भी मोटर साइकिल चोरी के 2 केस, दिल्ली क्राइम ब्रांच में अवैध आर्म्स के केस दर्ज दर्ज है. इसके अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ पुलिस को भी लंबे समय से आरोपी दीपक सिंह बरनाला की तलाश है.

यह भी पढ़ें: 'करोड़ों भारतीयों की...', नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने पर क्या बोले CM मोहन यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget