एक्सप्लोरर

बीजेपी की दोनों साध्वियां चुनावी शोरगुल से दूर, उमा भारती हिमालय तो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी नहीं कर रहीं प्रचार

MP Lok Sabha Election 2024: इस चुनावी समर के बीच उमा भारती और प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चुनावी शोरगुल से दूरी बना रखी है. पूर्व सीएम उमा भारती इन दिनों उत्तराखंड में हैं.

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चुनावी समर जारी है. हालांकि प्रदेश की 6 सीटों पर चुनाव हो गए हैं, अब 23 सीटों पर चुनाव होना शेष है. प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन हो इसके लिए बीजेपी के तमाम नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन इस चुनावी समर के बीच बीजेपी की दोनों साध्वियों (उमा भारती-प्रज्ञा सिंह ठाकुर) ने चुनावी शोरगुल से दूरी बना रखी है. पूर्व सीएम उमा भारती इन दिनों हिमालय, उत्तराखंड में है, जबकि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी चुनाव प्रचार नहीं कर रही हैं. 

लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम उमा भारती ने लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा जगजाहिर की थी. हालांकि बीजेपी की जारी प्रत्याशियों की सूची में पूर्व सीएम उमा भारती को किसी भी सीट से मौका नहीं मिला.

सूची जारी होने के बाद पूर्व सीएम उमा भारती ने फिर अपनी मंशा जाहिर करते कहा था कि अब वे चुनाव नहीं लड़ना चाहती और गंगा के लिए काम करना चाहती है. तो इधर भोपाल संसदीय सीट से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के स्थान पर बीजेपी ने भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है. 

दोनों साध्वियों ने बनाई दूरी
भारतीय जनता पार्टी में अपनी अनदेखी महसूस कर रहीं दो साध्वियों (उमा भारती और प्रज्ञा सिंह ठाकुर) ने वर्तमान में हो रहे लोकसभा चुनाव से दूरी ही बना ली है. पूर्व सीएम उमा भारती जहां हिमालय, उत्तराखंड में है तो वहीं भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी बीजेपी प्रत्याशी या अन्य किसी बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करती हुईं नजर नहीं आ रही हैं. 

सबके कल्याण की कामना
पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा कि हिमालय, उत्तराखंड के गंगा किनारे के चौथे प्रयाग नंदप्रयाग में हूं, पांच दिन का प्रवास प्रारंभ हुआ. यहां पर बद्रीनाथ से आई हुई अलकनंदा एवं नंदा देवी ग्लेशियर से आई हुई मन्दाकिनी, दोनों महाशक्तियों का यहां पर नदियों में रूप में संगम है, एक विष्णुप्रिया हैं दूसरी शिवप्रिया हैं. मैं यहां से आप सबके कल्याण की कामना करती हूं.

ये भी पढ़ें: 'राहुल और प्रियंका गांधी राम मंदिर का दर्शन करने नहीं गए', BJP के सवाल का कांग्रेस ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget