एक्सप्लोरर

'राहुल और प्रियंका गांधी राम मंदिर का दर्शन करने नहीं गए', BJP के सवाल का कांग्रेस ने दिया जवाब

Lok Sabha Election: चुनावी सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि राम मंदिर उद्घाटन के बाद अभी तक राहुल और प्रियंका गांधी अयोध्या नहीं गये हैं. इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.

MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी राहुल और प्रियंका गांधी के राम मंदिर दर्शन से दूरी बनाने पर मुद्दा बना रही है. चुनावी सभा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था कि राम मंदिर उद्घाटन के बाद अभी तक राहुल और प्रियंका गांधी अयोध्या नहीं गये हैं.

राम मंदिर दर्शन से दूरी बनाने को लेकर दोनों की मानसिकता का पता चलता है. मुख्यमंत्री के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं के राम मंदिर जाने से महंगाई और बेरोजगारी कम होने वाली नहीं है. उन्होंने पूछा कि क्या महंगाई और बेरोजगारी देश में खत्म हो गयी.

राम मंदिर के मुद्दे पर राहुल, प्रियंका को घेरने की कोशिश

नेता प्रतिपक्ष ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और जन समस्याओं से जुड़े मुद्दों को उठाने की सलाह दी. बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जनता के बीच सही मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा कि धर्म और विचार के प्रति समर्पित नहीं रहने वाला जनप्रतिनिधि निश्चित रूप से सफलता की चोटी पर नहीं पहुंच सकता. दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक का कहना है कि चुनाव मूलभूत सुविधाओं और आवश्यक मुद्दों पर होना चाहिए.

BJP हमेशा मुख्य मुद्दों से भटकाने का करती है काम-कांग्रेस

बीजेपी हमेशा लोगों को मुख्य मुद्दों से भटकाकर उल्लू सीधा करने में लगी रहती है. 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को अच्छी तरह जान चुकी है. मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. दूसरे चरण में 80 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है.

दमोह, होशंगाबाद, खजुराहो, रीवा, सतना और टीकमगढ़ में चुनावी शोर बुधवार (24 अप्रैल) की शाम थम जाएगा. बीजेपी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में उतरे मुख्यमंत्री मोहन यादव कांग्रेस नेताओं को राम मंदिर मुद्दे पर घेर रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे ज्वलंत समस्याएं उठाकर बीजेपी पर पलटवार कर रही है. 

MP Lok Sabha Election:'देश को बचाना है तो...', सतना की चुनावी सभा में केंद्र सरकार पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget