एक्सप्लोरर

MP: सिंहस्थ-2028 को लेकर शंकर लालवानी की रेलवे अधिकारियों से मीटिंग, यात्रियों को मिलेंगी कई सौगातें

MP Ujjain Simhastha-2028: बीजेपी सांसद शंकर लालवानी ने सिंहस्थ-2028 को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. जल्द ही वे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात करने वाले हैं.

MP Ujjain Simhastha-2028 News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ-2028 को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसी कड़ी में सांसद शंकर लालवानी ने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि कोशिश है कि सिंहस्थ-2028 से पहले इंदौर-उज्जैन वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाए, ताकि लाखों यात्री इस तेज गति वाली ट्रेन का लाभ उठा सकें.

रेलवे के सीनियर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सांसद शंकर लालवानी को निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी दी गई. इस दौरान पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विनीत गुप्ता और चीफ इंजिनियर धीरज कुमार, आईडीए के अधिकारी और ZRUCC सदस्य विशाल गिदवानी विशेष रूप से मौजूद थे. सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि वे जल्द ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात करेंगे.

सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे अधिकारियों से महू-मुखत्यारा खंड इंदौर-खंडवा गेज परिवर्तन परियोजना के गेज परिवर्तन की प्रगति के बारे में जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि हालांकि परियोजना पर काम चल रहा है, लेकिन कुछ हिस्से में भूमि अधिग्रहण किया जाना है. 

वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन की प्रगति की भी ली जानकारी

लालवानी ने कहा कि सिंहस्थ से पहले इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर सेक्शन पर रेल सुविधा बेहतर हो जाए तो सड़क पर भी यातायात बाधित नहीं होने की संभावना रहेगी. उन्होंने सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले इंदौर और उज्जैन के बीच प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन की प्रगति की भी जानकारी ली.

सांसद ने कहा कि उनका प्रयास है कि सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर उज्जैन मेट्रो शुरू हो जाए, ताकि लाखों यात्री इस तेज गति वाली ट्रेन का लाभ उठा सकें. एमआर 10 और एमआर 12 पर बन रहे ब्रिज के निर्माण के संबंध में उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) और रेलवे के अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें: MP: भोपाल में 14 जुलाई से 9 अगस्त तक इन रास्तों पर लगेगा ब्रेक, जानें- वैकल्पिक रूट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में वोटिंग फर्स्ट डिविजन के करीब, बांकीपुर में 3 बजे तक 30% से भी कम मतदान
LIVE: दतिया में वोटिंग फर्स्ट डिविजन के करीब, बांकीपुर में 3 बजे तक 30% से भी कम मतदान
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget