एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में रेल दुर्घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम, वक्त रहते पटरियों से हटाए गए पत्थर

Ujjain News: उज्जैन में लालपुल के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने रेल की पटरी पर पत्थर रखकर दुर्घटना को अंजाम देने की साजिश की थी. गनीमत रही कि रेलवे कर्मचारियों ने पत्थरों को ट्रैक से हटा दिया.

Ujjain News: उज्जैन में लालपुल के पास कुछ असामाजिक तत्वों ने रेल की पटरी पर पत्थर रखकर दुर्घटना को अंजाम देने की साजिश की थी. गनीमत रही कि समय रहते रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों ने पत्थरों को हटाकर साजिश नाकाम कर दिया. घटना के बाद रेलवे पुलिस फोर्स भी सचेत हो गई है. उज्जैन रेलवे स्टेशन से लालपुल ब्रिज के पास डाउन लाइन की पटरियों पर पत्थर पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जमा दिए थे. इसके अलावा पटरियों के बीच भी पत्थर रख दिए गए थे ताकि सिग्नल के इंतजामों पर भी गड़बड़ी की जा सके.

रेल पटरी पर पत्थर रखकर दुर्घटना की थी साजिश?

फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि ये कोई साजिश है या हादसा और अगर साजिश है तो अंजाम देनेवाले कौन हैं? लेकिन इतना जरूर है कि इन हरकतों के बाद आरपीएफ सक्रिय हो गया है. पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि आम लोगों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों की ओर से भी पटरी पर पत्थर जमा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद आरपीएफ को सूचित किया गया. आरपीएफ घटनास्थल पर लगातार निगाह रख रहा है. आरपीएफ जवानों ने आसपास के लोगों से जानकारी भी हासिल की, मगर पुख्ता तौर पर अभी कोई बात सामने नहीं आई है.


Ujjain News: उज्जैन में रेल दुर्घटना को अंजाम देने की साजिश नाकाम, वक्त रहते पटरियों से हटाए गए पत्थर

वक्त रहते कार्रवाई से टाला जा सका बड़ा हादसा

उन्होंने कहा कि पत्थर जमाए गए रेलवे ट्रैक से सोमनाथ एक्सप्रेस, राजकोट एक्सप्रेस सहित दर्जनों सवारी गाड़ियां गुजरती हैं. वक्त रहते कार्रवाई करने से बड़ी घटना को टाला जा सके. आरपीएफ जवानों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि रविवार की दोपहर टेलीफोन के जरिए सूचना मिली थी कि लालपुल के पास कुछ लोगों ने पटरी पर पत्थर रख दिए हैं.  इस घटना के बाद लगातार चौकसी बरती जा रही है. अगर घटना में किसी के शामिल होने की बात सामने आई तो उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी. आरपीएफ के आधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल इसमें कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget