एक्सप्लोरर

Ujjain News: नए ऑटो रिक्शा वालों के लिए शुरू होगी ये व्यवस्था, सांसद अनिल फिरोजिया ने दिए निर्देश

Ujjain News: सांसद अनिल फिरोजिया ने सिंहस्थ मेला कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर निर्देश दिये हैं कि नवीन ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन और परमिट न दिया जाये.

Ujjain News: सांसद अनिल फिरोजिया ने सिंहस्थ मेला कार्यालय में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर निर्देश दिये हैं कि नवीन ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन और परमिट न दिया जाये. जिले में जिन ऑटो रिक्शा को परमिट नहीं दिये गये हैं, उन ऑटो रिक्शा वालों को शिविर लगाकर परमिट उपलब्ध कराये जायें. ऑटो, मैजिक, ई-रिक्शा का किराया और रूट का निर्धारण किया जाये. साथ ही इनका स्टेण्ड का भी निर्धारण एक माह के अंदर करने के निर्देश संबंधितों को दिये.

बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया ने निर्देश दिये हैं कि तीन बत्ती चौराहा से होटल शिप्रा होते हुए माधव नगर रेलवे स्टेशन तक दुकानों के सामने सड़क पर वाहन बहुतायत में खड़े रहने के कारण रोड आये दिन जाम होता है. इस हेतु नगर निगम, आरटीओ आदि की टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही की जाये. शान्ति पैलेस चौराहा पर प्रायवेट बसें खड़ी रहती हैं, जहां पर संचालन हो रहा है, उन पर कार्यवाही की जाये. जिन वाहनों को जिस रूट का परमिट दिया गया है, उसी रूट पर वाहनों का संचालन कराया जाना सुनिश्चित करें. नियम तोड़ने वालों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश आरटीओ को दिये. बैठक में जिले के विभिन्न मार्गों में दुर्घटनाएं संभावित ब्लेक स्पाटों की पहचान कर उनके सुधार का कार्य अनिवार्य रूप से किया जाये, ताकि दुर्घटना न घटे. विभिन्न मार्गों से आने वाली एम्बुलेंस वाहन के लिये अलग से लेन सुरक्षित होना चाहिये, ताकि गंभीर पीड़ित व्यक्ति को शीघ्रता से सम्बन्धित अस्पताल पहुंचाया जा सके. उज्जैन से घोंसला, आगर रोड की स्थिति अत्यन्त खराब है , उसे ठीक करने के निर्देश एमपीआरडीसी के अधिकारी को दिये. 

दीपावली जैसी यातायात व्यवस्था सालभर रहे

बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था पर भी व्यापक चर्चा की और सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर में जहां वन-वे है, उसका सख्ती से पालन कराया जाना सुनिश्चित करें. पार्किंग स्थल का पालन कराया जाये। यातायात के अधिकारी को इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा है कि यातायात सुव्यवस्थित हो और आम आदमी इसका पालन करे, इस सम्बन्ध में अनाउंस किया जाये. जिस तरह दीपावली पर्व पर छत्रीचौक, देवासगेट, कंठाल आदि स्थानों पर यातायात की बेहतर व्यवस्था की गई थी, उसका पुन: पालन किया जाये.

चौड़ीकरण की योजना तैयार होगी

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि गोपाल मन्दिर, सतीगेट के व्यापारियों के साथ बैठक लेकर यातायात व्यवस्था को और अच्छे ढंग से दुरूस्त करने का आग्रह किया जाये. जहां आवश्यकता है, वहां रोड का चौड़ीकरण योजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही की जाये. लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि जहां स्पीड ब्रेकर हैं, उन्हें पुतवाया जाये. चिन्हित रोडों पर वाहनों की स्पीड शहर में तय की जाये. बैठक के पूर्व कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने यातायात व्यवस्था सम्बन्धी चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को दिये.  

ऑटो को लेकर यह निर्देश 

ऑटो की संख्या निर्धारित की जाये, उनकी कैपेसिटी का निर्धारण किया जाये, शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये वाहनों का पंजीयन, रजिस्ट्रेशन, परमिट, लायसेंस आदि की जांच की जाये. उक्त कागजात न होने पर सम्बन्धित वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये. उज्जैन से इन्दौर हाईवे पर जगह-जगह ढाबा संचालकों, पेट्रोल पम्प संचालकों आदि के सामने डिवाइडर को कटकर रास्ता बनाया है, जिससे आये दिन दुर्घटना होती रहती है, इसे रोका जाये. शहर में बिना नम्बर वाहनों पर भी सख्ती से कार्यवाही की जाये. शहरी मार्गों पर संचालित होने वाले ऑटो रिक्शा, मैजिक वाहनों की संख्या आवश्यकता अनुसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधितों को दिये. शहर में व्यस्ततम मार्गों पर गतिसीमा और यातायात नियंत्रण पर भी विस्तार से चर्चा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

ये भी पढ़ें :-

MP High Court Admit Card 2021: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जारी किया ग्रुप फोर पदों के लिए होने वाले साक्षात्कार का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Jabalpur News: जबलपुर में ब्रांडेड कंपनी के नकली पाइप बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक करोड़ का माल जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
एकनाथ शिंदे ने यूं दिया था ऑपरेशन टाइगर को अंजाम! सामने आई पहली तस्वीर
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget