एक्सप्लोरर

Crime News: सर्राफा इतिहास की बड़ी डकैती, 40 किलो चांदी और 1 किलो सोना लेकर फरार हुए बदमाश, सोती रह गई पुलिस

Crime News: उज्जैन के आगर में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने दो ज्वेलरी शॉप पर डकैती डाली और वहां से लाखों रुपये के जेवर लूट कर ले गए.

आगर: उज्जैन के संभागीय मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर आगर से डकैती की एक बड़ी घटना सामने आई है. बता दें कि यहां कुछ हथियारबंद डकैतों ने सोना-चांदी व्यापारियों के दुकानों में डकैती डाली और लाखों रुपए के जेवर लूटकर ले गए. इस वारदात में पुलिस की रात्रि कालीन गश्त पर भी सवाल खड़े कर दिए है.

पुलिस के हाथ लगा सीसीटीवी फुटेज

दरअशल शनिवार के तड़के 4 से 5 के बीच आगर के नाकोड़ा ज्वेलर्स और सिद्ध श्री ज्वेलर्स पर 8 हथियारबंद बदमाशों पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर से सोने चांदी के जेवर और नगदी सहित अन्य सामान ले गए. आगर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने बताया कि सुबह 5 बजे के आसपास पुलिस की गश्त बदलती है. इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने आगर में दो ज्वेलर्स के यहां वारदात को अंजाम दिया. यहां से बदमाश 35 किलो के लगभग चांदी के जेवर ले गए हैं. इस घटना ने पूरे आगर में सनसनी फैला दी है. वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है. डकैती की वारदात के बाद एडिशनल एसपी सहित आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की.

कंजर या पारदी गिरोह पर आशंका

अगर एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया कि इस वारदात में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इस वारदात में पारदी या कंजर गिरोह का हाथ हो सकता है. ऐसी वारदात राजगढ़ जिले में भी हुई थी. पुलिस द्वारा साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है. सीसीटीवी फुटेज सभी आरोपी 20 से 25 साल के दिखाई दे रहे हैं.

सराफा के इतिहास में पहली घटना

सिद्ध श्री ज्वेलर्स के संचालक मितेश ने बताया कि सराफा के इतिहास में ये पहली घटना है. उन्होंने बताया कि उनके यहां से लगभग 40 किलो से 50 किलो के बीच चांदी और लगभग 1 किलो के आसपास सोना गया है, इतनी ही रकम दूसरे व्यापारी के यहां से भी जाने की खबर सामने आई है. व्यापारियों के मुताबिक डकैती में लूटे गए जेवर की कीमत लगभग एक करोड़ से अधिक है.

घर में सोते रह गए व्यापारी

एसपी राकेश कुमार सगर ने बताया कि जहां पर व्यापारियों की दुकान है वहीं पर उनके मकान भी है लेकिन व्यापारियों को भी वारदात का खबर नहीं लगी. दूसरी तरफ व्यापारी मितेश के मुताबिक आरोपियों के पास दो 12 बोर की बड़ी बंदूके थी जबकि दो तीन देशी कट्टे भी थे.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा वादा, सरकार बनने पर खोलेंगे समाजवादी कैंटीन और समाजवादी राशन की दुकान, इतने रुपए में मिलेगा खाना

Bihar MLC Election: एमएलसी चुनाव को लेकर BJP-JDU में सीटों के मसले पर बनी बात, डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने किया साफ

 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget