एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में फिर बनने लगे हैं कोरोना हॉटस्पॉट, पहली और दूसरी लहर से क्या है कनेक्शन?

उज्जैन के ऋषि नगर, बहादुरगंज, इंदौर गेट नामक कालोनियों के ऐसे इलाके हैं जो कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बड़े हॉटस्पॉट बनकर सामने आए थे. यहां बड़ी संख्या में कोरोना पाजिटिव मरीज निकल कर सामने आए.

Ujjain News: धार्मिक नगरी उज्जैन में एक बार फिर कोरोना के हॉटस्पॉट बनने लगे हैं. खास बात यह है कि पहली और दूसरी लहर में जिन स्थानों पर सबसे ज्यादा मरीज निकले थे, अब फिर वे ही कॉलोनियां फिर से हॉटस्पॉट बनती जा रही हैं. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ऐसे हॉटस्पॉट पर विशेष नजर रख रहा है. उज्जैन के ऋषि नगर, बहादुरगंज, इंदौर गेट नामक कालोनियों के ऐसे इलाके हैं जो कोरोना की पहली और दूसरी लहर में बड़े हॉटस्पॉट बनकर सामने आए थे. यहां बड़ी संख्या में कोरोना पाजिटिव मरीज निकल कर सामने आए. 

ऋषि नगर में सबसे अधिक मामले
अब तीसरी लहर में एक बार फिर इनमें से कुछ कॉलोनियां सुर्खियों में हैं. खासतौर पर ऋषि नगर में एक बार फिर बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जहां भी कोरोना पॉजिटिव मामले अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं, वहां सैंपल की संख्या भी बढ़ा दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पॉजिटिव मरीज की हिस्ट्री का पता कर उन लोगों के सैंपल भी लिए जाएं जो मरीज के संपर्क में रहे हैं. 

इसी के चलते थोड़े दिन जरूर पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि अभी लोगों को और थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. जब पॉजिटिव मरीजों की पूरी चेन टूट जाएगी, उस समय फिर कोरोना का ग्राफ धीरे-धीरे नीचे आ जाएगा.

अस्पतालों पर प्रेशन नहीं
कोरोना स्पेशलिस्ट डॉक्टर रौनक एलची के मुताबिक अभी जो भी कोरोना पाजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, उनमें अधिकांश लोगों के सफर से लौटने पर संक्रमित होने की बात सामने आ रही है. मतलब साफ है कि ट्रैवल हिस्ट्री की वजह से वायरस तेजी से फैला है. डॉक्टरों के मुताबिक अभी अधिकांश मरीजों की हालत खतरे से बाहर है. मरीज होम आइसोलेशन पर ही ठीक हो रहे हैं. इससे अस्पतालों पर अधिक प्रेशर नहीं है.

मंदसौर, नीमच, रतलाम में ग्राफ बड़ा
कोरोना के मामले उज्जैन संभाग के मंदसौर, नीमच, रतलाम में भी तेजी से बढ़ रहे हैं. एहतियात के तौर पर राजस्थान की सीमा पर भी निगाह रखी जा रही है. मंदसौर और नीमच का कुछ इलाका राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है.

ये भी पढ़ें:

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में ठंड के ठिठुरन के साथ छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने कहा पूरे हफ्ते ऐसा ही रहेगा हाल

Corona Update: दिल्ली में चार चुना बढ़े कोरोना से हुए मौत के आंकड़े, जानिए आपके राज्य का हाल

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget