एक्सप्लोरर

Ujjain: पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक आरोपी घायल

Ujjain News: उज्जैन में बीते दिनों कुछ बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था. इस घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी और उन पर इनाम की घोषणा की थी.

Ujjain News Today: उज्जैन में बदमाशों ने चाकू से पुलिस पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई है जबकि दूसरा भी घायल है. आरोपियों का एक साथी अभी फरार है. पुलिस इस बदमाश की सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है. पुलिस ने इन तीनों बदमाशों पर 30-30 हजार के इनाम का ऐलान किया था. 

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 2 दिन पहले रात्रि के समय घटिया थाना क्षेत्र में लूट की वारदात हुई थी. इस वारदात के बाद पुलिस ने सभी जगह चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान माधव नगर थाना क्षेत्र में आकाश नाम के पुलिसकर्मी ने मोटरसाइकिल से भाग रहे तीन संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की. 

इस दौरान बदमाशों ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में पुलिसकर्मी आकाश घायल हो गया और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने जब बदमाशों की तलाश शुरू की तो उनका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया. 

तीनों बदमाशों के सिर था 30 हजार का इनाम
बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तीनों की सिर पर 30-30 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया. शनिवार (27 जुलाई) की सुबह बदमाशों के सवराखेड़ी इलाके में घूमने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जाल बिछाकर रोकने की कोशिश की. 

बदमाशों ने पुलिस पर पिस्टल से फायर कर दिया. पुलिस की तरफ से जवाबी कार्रवाई में महेश नाम का बदमाश घायल हो गया. उसके एक साथी राहुल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा बदमाश शिवम अभी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. 

'जेल में हुई थी तीनों बदमाशों की दोस्ती'
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. उनकी जेल में एक दूसरे से दोस्ती हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने बाहर निकाल कर संयुक्त रूप से गैंग बनाकर अपराध करने की योजना बनाई. 

पुलिस अधिकारियों कहना कि अभी इस गैंग में और भी कुछ बदमाशों के शामिल होने की आशंका है. यह वजह है कि पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Sehore News: सीहोर में आफत की बारिश, दीवार की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, रेस्क्यू ऑपरेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget