एक्सप्लोरर

MP: मोहन यादव सरकार के खिलाफ उज्जैन में कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्टर ऑफिस का करेंगे घेराव

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस उज्जैन में हल्ला बोल आंदोलन करने वाली है. इसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के अलावा कई बड़े नेता शामिल होंगे.

MP Latest News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में कांग्रेस का आज हल्ला बोल आंदोलन है. पहले यह आंदोलन 13 अगस्त को होने वाला था, मगर इसे 3 दिन आगे बढ़ा दिया गया. इस आंदोलन के जरिए कांग्रेस भ्रष्टाचार घोटाले और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के साथ बीजेपी सरकार पर निशाना साधेगी. इस दौरान कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा.

उज्जैन में आज कांग्रेस का हल्ला बोल
इन दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन चल रहा है. इस आंदोलन के जरिए मोहन यादव सरकार पर कांग्रेस तीखे हमले बोल रही है. आज 16 अगस्त को धार्मिक नगरी उज्जैन में कांग्रेस के दिग्गज नेता आंदोलन में शामिल होंगे.

कांग्रेस विधायक महेश परमार के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के आंदोलन के शामिल होने की उम्मीद है. शहीद पार्क पर हल्ला बोल आंदोलन के तहत आमसभा भी रखी गई है. इसके बाद पैदल मार्च कर कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की ओर आगे बढ़ेंगे.

मध्य प्रदेश के कई जिलों में हो चुका है हंगामा
कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन प्रदेश के छतरपुर, दतिया, लहार, सागर, इंदौर में भी हो चुका है. इनमें छतरपुर, सागर और इंदौर में आंदोलन के दौरान जमकर हंगामा भी हुआ था. इंदौर में हंगामें के दौरान मीडिया कर्मी भी घायल हो गए थे. वहीं सागर में वाटर कैनन के जरिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर जल प्रहार हुआ.

तीन दिन आगे बढ़ गया आंदोलन
कांग्रेस का हल्ला बोल आंदोलन 13 अगस्त को रखा गया था. मगर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा रखी गई बैठक में दिल्ली जाना था. इसी के चलते 13 अगस्त के आंदोलन को 16 अगस्त के लिए आगे बढ़ाना पड़ा. कांग्रेस विधायक महेश परमार के मुताबिक इस आंदोलन को कांग्रेस 14 अगस्त को करना चाहती थी, मगर उज्जैन जिला प्रशासन ने 14 अगस्त को अनुमति नहीं दी. स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम होने की वजह से अब 16 अगस्त को आंदोलन होने जा रहा है.

यह भी पढ़ें: MP: 'बीजामंडल में मस्जिद नहीं थी, इसे...', ओवैसी के आरोपों पर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget