एक्सप्लोरर

Indore: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ऐसे मनाया भारत की जीत का जश्न, हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे राजवाड़ा

Kailash Vijayvargiya Winning Celebration in Indore: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत कर 17 साल का सूखा खत्म कर दिया. इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में अनूठे अंदाज में जश्न मनाया.

Indore News Today: बारबाडोस में शनिवार (29 जून) को टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीत लिया. टीम इंडिया ने 2007 के बाद साल 2024 में दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत कर विश्व विजेता बनी है.

टीम इंडिया की जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया. फाइनल मुकाबले तक पहुंचने से पहले टीम इंडिया आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को हराकर पिछली हार का बदला लिया और ये साबित कर दिया कि वह ही चैंपियन हैं.  

कैलाश विजयवर्गीय भी जश्न में हुए शामिल
विश्व विजेता बनने के बाद पूरे देश में उत्साह और जश्न का माहौल है. इस मौके पर इंदौर के राजवाड़ा में भी जमकर जश्न मनाया गया. इस जश्न में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजवर्गीय भी शामिल होने पहुंचे. उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया. 

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ उनके बेटे और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी राजवाड़ा में मौजूद थे. राजवाड़ा में टीम इंडिया की जीत का जश्न आतिशबाजी और ढ़ोल नगाड़ों की थाप पर मनाया गया. जहां लोगों ने जमकर मिठाई बांटी और खूब पटाखे जलाए.

बारिश से फैंस का उत्साह हुआ दोगुना 
हालांकि देर रात रिमझिम बारिश भी हो रही थी. बारिश की फुहारें भी क्रिकेट प्रेमियों के उत्साह को कम नहीं कर सकीं. रिमझिम बारिश से उनका उत्साह दोगुना हो गया. ऐसा लगा जैसे आसमान भी टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने के बाद खुशी से झूम उठा और मेघराज इंदौर पर मेहरबान हो गए.

आयुष गुप्ता की भविष्यवाणी सच हो गई?
सबसे कम उम्र के टैरो कार्ड रीडर आयुष गुप्ता ने फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले ही टीम इंडिया के जीत के ऐलान कर दिया था. टीम इंडिया की जीत की भविष्यवाणी आयुष गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की थी.

बता दें, आयुष गुप्ता बहुत कम उम्र में ही विश्व स्तर पर टैरो कार्ड रीडर के तौर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं. आयुष गुप्ता ने पहले ही बता दिया था कि टीम इंडिया विश्व कप जीतेगी. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को फाइनल में टक्कर अच्छी मिलेगी.

ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे आयुष गुप्ता
आयुष गुप्ता ने बताया था कि दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले टीम इंडिया फिर से विश्व विजेता बनेगी. जैसे ही टीम इंडिया विश्व विजेता बनी उसके अगले दिन सुबह यानी आज ट्विटर पर आयुष गुप्ता ट्रेंड करने लगा.

भी पढ़ें:

Indore News: पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget