एक्सप्लोरर

राजा रघुवंशी हत्या मामले में सोनम रघुवंशी को लेकर बड़ा खुलासा, बुर्के में किया 1000 km का सफर

Raja Raghuvansh Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. मेघालय पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर में उस ड्राइवर से पूछताछ की, जो सोनम रघुवंशी को इंदौर से गाजीपुर ले गया था.

Sonam Raghuvanshi News: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलॉन्ग पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर पीयूष से करीब एक घंटे तक पूछताछ की. इसको लेकर पीयूष ने कहा कि अधिकारियों को जो बताना था बता दिया है.

दरअसल, सोनम पति की हत्या के बाद मध्य प्रदेश आ गई थी और छुपकर रह रही थी. लेकिन पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए वो इंदौर से निकली और वो यूपी के गाजीपुर पहुंची. पीयूष ही सोनम को कार में देवास नाका स्थित फ्लैट से गाजीपुर लेकर गया था. पीयूष के साथ मोहित नाम का ड्राइवर भी था. तब सोनम बुर्का पहनी थी. 

एक हजार किलोमीटर के सफर में कुछ नहीं खाया

इंदौर से गाजीपुर की दूरी करीब 1000 किलोमीटर है. सूत्रों ने बताया कि रास्ते भर सोनम ने कुछ नहीं खाया. इस दौरान सोनम ने कई बार कार रुकवाकर कार से उतरकर फोन पर बात की थी. पीयूष सोनम को गाजीपुर बाइपास पर छोड़कर चला गया था. 

सोनम और उसका कथित बॉयफ्रेंड राज ठाकरे इस समय शिलॉन्ग पुलिस की हिरासत में है. 

बता दें कि सोनम और राज की 11 मई को इंदौर में धूमधाम से शादी हुई थी. इसके बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए 20 मई को मेघालय रवाना हुए. इसी के बाद 23 मई को दोनों लापता हो गए. पुलिस की तलाशी के दौरान 2 जून को राजा रघुवंशी की सोहरा इलाके में एक वाटरफॉल के पास लाश मिली.

सोनम ने दी थी हत्या की सुपारी

इसके बाद सोनम की और तलाश तेज हुई. इस दौरान पुलिस को हत्या का शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने सोनम के कथित बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया. दावा है कि सोनम और राज ने मिलकर तीन अपराधियों को हत्या की सुपारी दी और इन तीनों ने सोनम के सामने राजा रघुवंशी पर हमला किया.

इसके बाद सोनम शिलॉन्ग से फरार हो गई और इंदौर आ गई. परिवार वालों से दूर उसने राज की मदद से घर लिया. हालांकि पुलिस के डर से वो बाहर आई. 8-9 जून की रात को सोनम ने गाजीपुर में एक ढाबे से घर वालों को कॉल किया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस पूछताछ में राज और सोनम ने हत्या की साजिश की बात कबूली है.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget