एक्सप्लोरर

सिंगरौली: बीच खेत खड़ा कर दिया पुल, मगर रास्ता कहीं नहीं! आप भी देखें अनोखी कलाकारी 

MP News: सिंगरौली जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां 6 लाख रुपये की लागत से एक पुल तो बना दिया गया है, लेकिन उससे जुड़ने वाली सड़क का कोई निशान नहीं है. ग्रामीणों में आक्रोश है.

अजब एमपी का एक गजब कारनामा सिंगरौली जिले से सामने आया है. यहां एक पुल तो बनकर तैयार हो गया, लेकिन उससे जुड़ने वाली सड़क का कोई अता-पता नहीं है. स्थानीय लोगों में इसको लेकर आक्रोश है. उनका कहना है कि यह साफ तौर पर जिला पंचायत के अधिकारियों की अनदेखी का नतीजा है, जहां मनमाने तरीकेसे गांव के सरपंच और सचिव बिना किसी योजना के निर्माण कार्य करा रहे हैं.

पुल की तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इलाके के खेतों में धान, गेंहू की फसल के अलावा अब पुल की खेती भी होने लगी है. स्थानीय लोग इस परियोजना को लेकर सवाल उठा रहे हैं और जिला पंचायत सीईओ से जवाब मांग रहे हैं कि आखिर बिना सड़क के पुल बनाने का क्या औचित्य है?

लाखों रुपये की लागत से बना पुल
यह अनोखा मामला सिंगरौली जिले के देवसर ब्लॉक के नौढ़िया ग्राम पंचायत क्षेत्र का है, जहां सरपंच सचिव ने 6 लाख की लागत से गांव के एक खेत में ऐसे पुल का निमार्ण करा दिया जहां न सड़क है न नदी और न नाले, लेकिन खेत में पुल बना दिया. अब यह अनोखा पुल चर्चा का विषय बन गया है.

ग्रामीणों में भारी आक्रोश
स्थानीय ग्रामीण इस मामले को लेकर बेहद नाराज हैं. उनका कहना है कि प्रशासन सिर्फ बहाने बना रहा है, जबकि हकीकत यह है कि सरकारी धन की लूट मची हुई है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गाँव के मुखिया यानी सरपंच, सचिव बिना किसी ठोस योजना के निर्माण कार्य कर रहे हैं. 

लोगों का कहना है कि बिना सड़क के यह पुल किसी काम का नहीं है और इसे बनाने के पीछे सिर्फ सरकारी धन को लूटने का उद्देश्य है. ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल का क्या काम है, ना ही इस पर सड़क होगी ना ही नदी और नाले. लोग इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे?

जिला पंचायत करेगी जांच
फिलहाल, इस मामले में जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश जांच करने की बात कर रहें है, लेकिन भ्रष्टाचार का ऐसा गजब कारनामा देखकर सीईओ भी हैरान है.

Input By : देवेंद्र पाण्डेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget