एक्सप्लोरर

सिंगरौली में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, किसान की मौत

Singrauli Tractor Accident: सिंगरौली में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक किसान राजलाल पनिका को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हादसा तब हुआ जब पनिका एक निजी क्लीनिक के बाहर खड़े थे.

Singrauli News: मध्य प्रदेश के ऊर्जा नगरी सिंगरौली जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक बार फिर हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक निजी क्लीनिक के बाहर 45 वर्षीय राजलाल पनिका खड़े थे, उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सामने खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए राजलाल को भी रौंद दिया.

हादसे में राजलाल पनिका की मौत हो गई, चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गया. वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

निजी क्लीनिक में आये थे ईलाज कराने
बता दें कि यह हादसा आज यानी रविवार को करीब 10 बजे सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र के ओबरी गांव के पास हुआ जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने एक घर के सामने खड़े एक 45 वर्षीय किसान राजलाल पनिका पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ा दी. बताया जा रहा है कि राजलाल इलाज कराने के लिए गांव में संचालित एक निजी क्लीनिक में आये थे.

लापरवाही के कारण चढ़ गए मौत के हत्थे
वह क्लीनिक के बाहर खड़े थे, उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर सामने खड़ी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए राजलाल को रौंद दिया, जिन्हें ईलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण किसान राजलाल मौत के हत्थे चढ़ गए. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

हाल ही में में हुई थी एक और घटना
हाल ही में 8 जून को गोरबी सिंगरौली मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में बाइक आने से उस पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी थी. दरसल विपिन कुमार तिवारी अपनी पत्नी सरला तिवारी को बीएड की परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से देवसर से बैढन जा रहा था परंतु बरगवां से वह मार्ग भटक कर मोरवा की तरफ आ गया रास्ते में परेवा नाला के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर क्रमांक एमपी 66 जेडसी 1246 की चपेट में बाइक आने से बाइक सवार सरला तिवारी की मौके पर ही मौत हो गयी.

(सिंगरौली से देवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, 17 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget