एक्सप्लोरर

MP News: सिंगरौली गोलीकांड में BJP विधायक का आरोपी बेटा फरार, पुलिस ने घोषित किया इनाम

Singrauli Crime News: आदिवासी युवक पर गोली चलाने विधायक के बेटे विवेकानंद वैश्य पर कुल 7 अपराधिक मामले दर्ज हैं. गोलीकांड के बाद आरोपी युवक फरार है पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है.

Singrauli Golikand News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार (3 अगस्त) मोरना थाना क्षेत्र में बीजेपी विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेक वैश्य ने एक आदिवासी युवक की गोली मारकर जान लेने की कोशिश की. इस गोलीकांड मामले में 4 दिन से ज्यादा का वक्त गुजर गया, लेकिन पुलिस अभी तक अभियुक्तों तक पहुंचने में नाकाम रही है. सिंगरौली पुलिस ने फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. 

सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य ने कहा कि गोलीकांड के आरोपी पुत्र विवेकानंद वैश्य से उनका कोई लेना देना नहीं है. वह पिछले पांच सालों से उनसे अलग चटका में मकान बनाकर रह रहा था. विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुये कहा कि लोग कह रहें है कि घटना के बाद विवेकानंद वैश्य एक घंटे तक मोरवा थाने में रहा, तो पुलिस ने उसे क्यों गिरफ्तार नहीं किया? आदिवासी युवक के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए विधायक ने कहा कि जो भी गोलीकांड का दोषी है, उसे सजा मिलेगी. कानून अपना काम कर रहा है, मेरा किसी पर दवाब नही है. बेटा दोषी है तो कानून उसे सजा देगा .

पुलिस पर अभियुक्त को भगाने का आरोप

गौरतलब है कि 3 अगस्त गुरुवार शाम करीब 5 बजे को हुई इस घटना के बाद से अब तक पुलिस ने मामले में कोई प्रोग्रेस नहीं किया है. जिससे पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो आरोपी विवेकानंद वैश्य आदिवासी युवक को गोली मारने के बाद मोरवा थाने में एक घंटे तक बैठा रहा, पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के वजाय आरोपी के सामने नतमस्तक रही. आम लोगों में तो यहां तक चर्चा है कि आरोपी को भगाने में भी पुलिस का ही हाथ है . आरोपी इसके पहले भी कई गोलीकांड को अंजाम दे चुका है .

आरोपी पर दर्ज है कई अपराधिक मामले

मोरवा गोलीकांड के मुख्य आरोपी विधायक पुत्र विवेकानंद वैश्य पर 2019 से लेकर अब तक कुल 7 अपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपी पर SC, ST एक्ट , मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा डालने व हत्या का प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, लेकिन रसूख के चलते विधायक पुत्र पर आज तक कठोर कार्यवाही नहीं हुई. यही वजह है कि सत्ता और रसूख के दम पर आरोपी को किसी का डर नही है. आरोपी विवेकानंद एनसीएल कर्मी भी है, लेकिन आज तक एनसीएल के द्वारा भी किसी तरह विभागीय कार्यवाही नहीं की गई. गंभीर मामले दर्ज होने के बाद भी विधायक पुत्र के खिलाफ कार्यवाही न होने से पुलिस और एनसीएल प्रबंधन की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP Weather: मध्य प्रदेश में 15 अगस्त के बाद होगी बारिश, मौसम विभाग ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget