एक्सप्लोरर

सिंगरौली में सड़क हादसे में CISF के हवलदार समेत चार लोगों की मौत, छह घायल

Road Accident: घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जाम की वजह से घंटों यातायात बाधित रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला.

MP Road Accident: सिंगरौली में सोमवार दुर्घटनाओं का दिन रहा. तीन अलग-अलग हादसों में चार की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए. पहली घटना कोतवाली के परसौना बरगवां की है. नोगई रोड पर तेज रफ्तार कोयला लदे हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोगों की मौत हो गयी. विरोध में परिजनों ने सड़क पर प्रदर्शन किया.

धरना प्रदर्शन की वजह से कई घंटे तक यातायात बाधित रहा. मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने परिजनों को समझाकर हंगामा शांत कराया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान रामजनम और रवि साकेत के रूप में हुई है. दूसरी घटना में 35 वर्षीय आदिवासी रामकुमार सिंह की मौत हो गयी. रामकुमार सिंह बाइक से ताल जा रहे थे. झलरी गांव से निकले रामकुमार सिंह की बाइक कोयला लदे हाइवा की चपेट में आ गयी. मामला लंघाडोल के झलरी गांव का है. मौत के विरोध में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया.

हादसों का दिन रहा सोमवार

जाम की वजह से घंटों यातायात बाधित रहा. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के आश्वासन पर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ. तीसरा मामला जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिंपलेक्स कॉलोना का है. सीआईएसफ की पेट्रोलिंग गाडी असंतुलित होकर तालाब में गिर गयी. हादसे में एक हवलदार की मौत हो गई. पेट्रोलिंग गाड़ी में ड्राइवर सहित एक हवलदार और मुंशी सवार थे. मौके पर पहुंची जयंत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक पेट्रोलिंग गाड़ी एनटीपीसी शक्तिनगर की थी.

चार की मौत, छह लोग घायल

मृतक की पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है. झारखंड के रहने वाले अरविंद सीआईएसएफ में हवलदार पद पर थे. खनिज संपदाओं से भरपूर सिंगरौली की सड़कें खस्ताहाल हैं. सरकार को इंदौर के बाद सबसे अधिक राजस्व सिंगरौली से मिलता है.

उप पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने माना है कि ज्यादातर हादसों को कारण कोयला की ढुलाई कर रहे हाइवा बन रहे हैं. तेज रफ्तार को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है. वाहनों की लगातार चेकिंग भी होती है. लोगों को जागरूक होने की जरूरत है.

(रिपोर्ट: देवेंद्र पाण्डेय)

ये भी पढ़ें-

एमपी में अब नकल माफियाओं की खैर नहीं! पेपर लीक होने पर उम्र कैद के साथ लगेगा करोड़ों की जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget