एक्सप्लोरर

Election 2023: 'राहुल गांधी की उम्र 50 साल, लेकिन बुद्धि 5 साल की', चुनावी रैली में सीएम शिवराज ने कसा तंज

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं पर जमकर हमला बोला और उसकी नीतियों की आलोचना की. उन्होंने यह भी बताया कि क्यों जनता ने उन्हें सीएम चुना है.

CM Shivraj Belagavi Visit: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने विपक्षी कांग्रेस (Congress) के केंद्रीय नेतृत्व पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर भी तीखे वार किए. सीएम शिवराज ने बुधवार को कर्नाटक (Karnataka) के बेलगावी (Belagavi) में एक चुनावी रैली के दौरान यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी की बुद्धि पांच साल की है. इसके साथ ही सीएम शिवराज ने मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को 'बली का बकरा' करार दिया.

कर्नाटक में मई में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी के बड़े नेता वहां कैम्प कर रहे हैं और चुनावी रैली में हिस्सा ले रहे हैं. इसी के तहत शिवराज सिंह चौहान बेलगावी के रामदुर्ग विधानसभा क्षेत्र प्रचार के लिए पहुंचे. यहां एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने कहा, 'आज कांग्रेस बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, राहुल गांधी की उम्र 50 साल है लेकिन बुद्धि उनकी 5 साल की है. यही कर्नाटक में आकर उन्होंने सारे मोदी-सारे मोदी कहा था और कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई. अब ये लोग फ्री में बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं को 2000 रुपए देने और बिजली फ्री देने की बात कर रहे हैं. राहुल बाबा मध्य प्रदेश में भी आए थे और सबका कर्जा माफ करने का वादा करके गए थे लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्होंने जब कर्जा माफ नहीं किया तो जनता ने कांग्रेस को हटाकर मुझे फिर से मुख्यमंत्री बना दिया.'

केंद्र की विदेश नीति की तारीफ

शिवराज सिंह चौहान ने यहां तक दावा किया कि कांग्रेस की हालत खराब है. उन्होंने कहा, 'एक तरफ डी के शिवकुमार, दूसरी तरफ सिद्धारमैया और बीच में मल्लिकार्जुन खरगे लटके हुए हैं. खरगे जी बली का बकरा हैं. मैडम सोनिया गांधी को पता है कि कांग्रेस हारने वाली है तो हार की जिम्मेदारी किसके मत्थे डालेंगे और बली का बकरा कौन बनेगा तो इसलिए खरगे जी को लाया गया. खड़गे जी की सुनता कौन है.' एमपी के सीएम ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी तारीफ की. सीएम शिवराज ने कहा, 'रूस और यूक्रेन के युद्ध में हमारे हजारों बच्चे फंसे हुए थे. तब प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति को फोन किया और साफ कह दिया कि भारत के बच्चे तिरंगा लेकर निकलेंगे, जब वे निकलें तो युद्ध रोक देना. हमारे बच्चे सुरक्षित बाहर निकलकर आएंगे. हमारे बच्चे वहां से भारत-माता की जय बोलकर सुरक्षित बाहर निकल आए. अभी सूडान से भी भारतीयों को निकालने का चमत्कार नरेंद्र मोदी जी ने किया है.'

ये भी पढ़ें- Dhar News: शिवराज सरकार का एक्शन, दिन में हत्या, शाम होते ही आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-भोपाल में त्योहार फीके करेगी चीनी! 20 दिन 65 रुपये हुए दाम
दिल्ली-भोपाल में त्योहार फीके करेगी चीनी! 20 दिन 65 रुपये हुए दाम
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget