एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मुश्किल में पड़ीं देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक, शबनम मौसी के खिलाफ आर्म्स एकट के तहत केस दर्ज, जानें मामला

Case Against Shabnam Mausi: चुनावी समय में मध्य प्रदेश के सभी थानों में 2 लाख से ज्यादा लाइसेंस हथियार जमा हुए थे. हालांकि, शबनम मौसी पर आरोप है कि आचार संहिता लगने के बावजूद उन्होंने अपनी पिस्टल सबमिट नहीं की.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आने से पहले पूर्व विधायक शबनम मौसी की मुश्किलें खड़ी होती दिख रही हैं. आदर्श आचार संहिता नियमों के उल्लंघन मामले में शबनम मौसी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. दरअसल, आदर्श आचार संहिता के दौरान पूर्व विधायक शबनम मौसी ने अपनी पिस्टल थाने में जमा नहीं की थी, जिसकी वजह से कोतवाली में उनके खिलाफ केस हुआ है. 

बता दें विधानसभा चुनाव के चलते निर्वाचन आयोग ने प्रदेश भर में लाइसेंसी शस्त्र जमा करने के निर्देश दिए थे. निर्वाचन आयोग के इन निर्देशों के बाद प्रदेश भर में 2 लाख 69 हजार 297 से ज्यादा लाइसेंस जमा किए गए थे. जबकि 758 हथियार जमा नहीं होने पर इनके लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए थे. इसी प्रक्रिया में पूर्व विधायक शबनम मौसी द्वारा भी अपनी पिस्टल जमा नहीं की थी. नतीजतन उनकी पिस्टल का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया था. अब अनूपपुर कोतवाली थाने में शबनम मौसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. शबनम मौसी के खिलाफ धारा 188 एवं 29, 30 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. 

देश की पहली किन्नर विधायक
बता दें शबनम मौसी देशी की पहली किन्नर विधायक हैं. वर्ष 2000 में हुए उपचुनाव में मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की सोहागपुर विधानसभा सीट से शबनम मौसी चुनाव जीतकर देश की पहली किन्नर विधायक बनी थी. इस बार शबनम मौसी ने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन वे सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय रहती है. शबनम मौसी के पास दो लाइसेंसी शस्त्र है, जिनमें एक 12 बोर की दोनाली बंदूक और एक पिस्टल. उन्होंने बंदूक तो थाने में जमा कर दी थी, लेकिन पिस्टल जमा नहीं की थी. 

2 लाख से ज्यादा हथियार जमा
बता दें आदर्श आचार संहिता के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर प्रदेश भर के विभिन्न थानों में 2 लाख 69 हजार 297 से ज्यादा लाइसेंसी हथियार जमा हुए. जबकि 758 हथियारों के लाइसेंस निरस्त किए गए थे. आदर्श आचार संहिता के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने 3 हजार 135 अवैध हथियार जब्त किए. इसके अलावा 759 गोलियां और 3921 विस्फोटक पदार्थ बरामद किए थे.

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: आचार संहिता का उल्लंघन, छतरपुर में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित 60 लोगों पर मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget