एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: मासूम का साइकिल की चेन से घोंटा गला, सिर पर पत्थर किया वार और प्लास्टिक में भर दिया शव

Madhya Pradesh News: पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने दीपू को मारने की योजना बनाई. उन्होंने उसे एक सुनसान जगह पर बुलाया और साइकिल की चेन से उसका गला दबा दिया.

Seoni Crime News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिवनी (Seoni) जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. जिला मुख्यालय से तकरीबन 30 किमी दूर मगरकठा गांव में रविवार को तीन नाबालिगों ने अपने नाबालिग दोस्त की निर्मम तरीके से हत्या कर दी साइकिल की चेन से गला घोंटने के बाद आरोपियों ने अपने 12 वर्षीय दोस्त के सिर पर न केवल पत्थर से वार किया बल्कि बाद में बकरा काटने वाले धारदार चाकू से उसका गला भी काट दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

मध्य प्रदेश में सिवनी जिले में  पुलिस ने रविवार को दीपांशु उर्फ दीपू भारद्वाज (12 साल) की हत्या करने के आरोप में दो भाई समेत तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसके बाद उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किया गया है. सिवनी जिले के बरघाट थाने के प्रभारी प्रसन्ना शर्मा के मुताबिक तीनों नाबालिगों का किसी बात को लेकर अपने दोस्त दीपू से विवाद हो गया था. जिसके बाद उन्होंने रविवार को आदतन अपराधी की तरह क्रूर तरीके से उसकी हत्या कर दी.

धारदार चाकू से काटा से गला
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने दीपू को मारने की योजना बनाई. उन्होंने उसे एक सुनसान जगह पर बुलाया और साइकिल की चेन से उसका गला दबा दिया. टीआई शर्मा के मुताबिक जब दीपू रोया तो उन्होंने उसके सिर पर एक बड़ा पत्थर पटक दिया. उसके बाद बकरा काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले धारदार चाकू से उसका गला काट दिया. पड़ोस में रहने वाली एक महिला को हत्या की भनक न लग जाए, इसलिए तीनों ने उसके शव को एक पॉलिथीन बैग में भर दिया और अपने घर के पास गिट्टी के ढेर पर फेंक दिया. इसके बाद तीनों नाबालिग आरोपी फरार हो गए. बाद में महिला ने खून से सना पॉलीथिन बैग देखा तो उसने पुलिस को सूचित किया.

पुलिस के सामने बोरी को जैसे ही खोला गया तो 12 साल के मासूम दीपू का खून से लथपथ शव देखकर ग्रामीण सन्न रह गए. इसके बाद सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दीपू का शव को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया. वहीं तीनों आरोपियों को सिवनी के किशोर सुधार गृह में भेज दिया गया है.

Indore Crime News: कलयुगी पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, दूसरी पत्नी के दबाव में आकर उठाया कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget