एक्सप्लोरर

Sehore News: अवैध खनन माफियाओं का बढ़ रहा हौसला, नर्मदा नदी में रेत खनन के लिए बना डाले तीन अस्थाई पुल

Sehore: चंद्र मोहन ठाकुर ने निर्देश दिए हैं कि अधिकार क्षेत्र की रेत खदानों की मार्किंग करके हीं रेत निकालने का काम किया जाए. बिना अनुमति वाली खदानों से रेत निकाले जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

सीहोर: अवैध खनन माफिया का हौसला लगातार बढ़ता दिख रहा है. सीहोर में नर्मदा नदी के बीच बने एक टापू से रेत ढोने के लिए माफिया ने पुल ही तैयार कर दिए. यहां पर तीन पुल अस्थाई तौर से तैयार कर दिए गए हैं. इसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की. जिसके बाद ही प्रशासन हरकत में आया है. पूरा मामला सीहोर जिले के बुधनी के जाजना और नेहलाई रेत खदान इलाके का है. वहीं शिकायत को लेकर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, एसपी  मयंक अवस्थी ने खदान का निरीक्षण किया. जिसके बाद नदी की धारा रोककर तैयार किए गए इन तीनों अस्थाई पुलों को ध्वस्त किया गया है.

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने दिए निर्देश

हालांकि अभी भी पुल का कुछ हिस्सा ढहाना बाकी है. इसे लेकर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने निर्देश दिए हैं कि अगर जरूरत पड़े तो डायनामाइट का इस्तेमाल कर पुल ध्वस्त किए जाएं. इसके अलावा उन्होंने रेत खदानों की सीमाएं स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने सात दिनों के अंदर सीमांकन कर सीमा चिन्ह और पिलर के साथ बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही समय सीमा में काम पूरा ना होने पर अनुबंध की शर्तों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

खदानों से रेत निकाले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई

वहीं इस पूरे मामले को लेकर जिले के कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने ठेकेदार को साफ निर्देश दिए हैं कि उनके अधिकार क्षेत्र की रेत खदानों की मार्किंग करके हीं रेत निकालने का काम किया जाए. बिना अनुमति वाली खदानों से रेत निकाले जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान बुधनी एसडीएम शैलेन्द्र हिनोतियां, जिला खनिज अधिकारी राजेन्द्र परमार सहित राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें-

MP News: मध्य प्रदेश में लागू होगी नई आबकारी नीति, शराब दुकानों की नीलामी से खत्म किया जाएगा मोनोपॉली सिस्टम

Jabalpur News: केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना बदलेगी बुंदेलखंड की तस्वीर, 8 लाख हेक्टेयर खेत और 41 लाख लोगों की मिटाएगी प्यास

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त
1996 में 300 रुपये रिश्वत लेने का आरोप, अब HC ने किया दोषमुक्त
SIR विवाद: MP के पूर्व CM कमलनाथ बोले, 'कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को...'
SIR विवाद: MP के पूर्व CM कमलनाथ बोले, 'कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को...'
भोपाल: रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या, घर में काम करने वाले पर शक
भोपाल: रिटायर्ड IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या, घर में काम करने वाले पर शक
कटनी: सरकार की तरफ से मिलीं थी फ्री साइकिलें, 1 महीने में ही ले ली गईं वापस!
कटनी: सरकार की तरफ से मिलीं थी फ्री साइकिलें, 1 महीने में ही ले ली गईं वापस!

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
'तो मैं बता दूंगा...' इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कर्नाटक SIR पर बवाल: नाराज CM डीके शिवकुमार बोले '...मैं इसमें नाकाम रहा हूं'
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
Asian Games: ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य; अभिषेक-संजू-तिलक फेल
ईशान किशन ने बचाई लाज! सेमीफाइनल में श्रीलंका को दिया 170 का लक्ष्य
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
पायलट पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ! जानें विमान के कॉकपिट में क्यों रखी जाती है ये ‘क्रैश एक्स’?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
गेहूं-चने के अलावा किन फसलों पर बढ़ा MSP? जान लें काम की बात
Embed widget