एक्सप्लोरर

सीहोर में हत्या की खौफनाक वारदात, बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े ले गए बदमाश

Sehore Crime News: सीहोर के आष्टा में खेत में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इसके बाद अज्ञात आरोपियों ने बुजुर्ग के पैर काटकर चांदी के कड़े ले लिए.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. आष्टा थाना के तहत आने वाले ग्राम गुराड़िया रूपचंद में शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने खेत में काम कर रही एक वृद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपियों ने वृद्धा के पैर काटकर चांदी के कड़े लेकर भाग गए.

वहीं, घटना के बाद जब महिला का बेटा खेत में पहुंचा, तो उसे पास के नाले में लहूलुहान हालत में मां का शव दिखा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की. आष्टा थाना प्रभारी रवींद्र यादव के अनुसार, मृतक महिला के घर से डेढ़ किलोमीटर दूर शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला मोतन बाई पति हमीर सिंह अकेली अपने खेत पर गईं थी.

वहीं जब शाम पांच बजे तक वह घर नहीं लौटीं तो उनका बेटा खेत पहुंचा, तो उसे खटिया पर चश्मा दिखा और पास के नाले में मां का शव लहूलुहान हालत में मिला.  इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आष्टा भेजा.

पैर काटकर ले गए कड़े
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला के दोनों पैर काट दिए थे, जबकि पांव के चांदी के कड़े गायब थे. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं एसडीओपी आकाश अतुलकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अज्ञात आरोपितों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

वहीं नर्मदापुरम में पिछले साल ऐसी ही दर्दनाक घटना हुई थी. सांगाखेड़ा कला में खेत पर काम कर रही 75 साल की राम बाई की बदमाशों ने दर्दनाक हत्या की थी. दरिंदे ने रामबाई चौरे के दोनों पैर काटकर चांदी की कड़े चोरी किए थे.

यह भी पढ़ें: MP उपचुनाव BJP के लिए प्रतिष्ठा और कांग्रेस लिए जमीन बचाने की लड़ाई? जानें समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget