एक्सप्लोरर

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल के दरबार में पहुंचे लाखों श्रद्धालु, सावन के महीने में भीड़ ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

Mahakaleshwar Temple Ujjain: महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई है. रविवार को 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद ले लिया था, अभी भी भीड़ लगातार जारी है.

Mahakal Temple News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. छुट्टी का दिन होने की वजह से रविवार को लाखों की संख्या में शिव भक्त महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद ले लिया था, अभी भी भीड़ लगातार जारी है. प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दरबार में सावन मास के अवसर पर रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. रविवार (13 अगस्त) को मंदिर परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी पैर रखने की जगह तक नहीं मिली. 

उज्जैन में महाकाल लोक निर्माण के बाद से शिव भक्तों की भीड़ में काफी बढ़ोतरी हुई है, जबकि रविवार को तो श्रद्धालुओं की भीड़ ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक शनिवार, रविवार और सोमवार को आम दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रहती है. इस बार रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो, इसके लिए मंदिर समिति द्वारा काफी कदम उठाए गए हैं.

शीघ्र दर्शन व्यवस्था से मंदिर समिति मालामाल
महाकालेश्वर मंदिर में आम श्रद्धालु निशुल्क दर्शन करते हैं, लेकिन जिसे शीघ्र दर्शन करना है, उसके लिए महाकालेश्वर मंदिर समिति ने ढाई सौ रुपये की रसीद का प्रावधान रखा है. ढाई सौ रुपये की रसीद के प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिव भक्त दर्शन व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं. इससे मंदिर समिति भी मालामाल हो गई है. मंदिर समिति ने कुछ ही महीनों के भीतर शीघ्र दर्शन प्रसाद व्यवस्था से 28 करोड़ रुपये की आमदनी की है. 

16 अगस्त तक रहेगी श्रद्धालुओं की भीड़
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी राम गुरु के मुताबिक 15 अगस्त का अवकाश होने की वजह से बड़ी संख्या में बाहर से श्रद्धालु महाकालेश्वर दर्शन करने के लिए आए हुए हैं. हर साल यह देखने में आता है कि 15 अगस्त को श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है. इस बार भी जिस प्रकार से श्रद्धालुओं की भीड़ का ग्राफ ऊपर उठा है, उसे ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि 16 अगस्त तक महाकाल मंदिर में अधिक भीड़ रहेगी.

उज्जैन में होटल, लॉज, धर्मशाला सब फूल
श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में एक साथ आ जाने की वजह से उज्जैन में होटल धर्मशाला लाज सब फुल हो गई है. इसके अलावा सड़कों पर भी यातायात की व्यवस्था गड़बड़ा रही है गौरतलब है कि सोमवार (14 अगस्त) को भगवान महाकाल की सवारी भी निकलेगी. इसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: MP Politics: 'हिंदू राष्ट्र' पर कमलनाथ के बयान पर दिग्विजय सिंह ने दी सफाई, कांग्रेस को सता रहा है इस बात का डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget