एक्सप्लोरर

Burhanpur News: दो दिन के लिए बुरहानपुर पहुंचेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, राम मंदिर के दर्शन कर गुरुद्वारे में टेकेंगे मत्था`

MP News: सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) बुरहानपुर के दो दिवसीय दौरे पर गोविंदनाथ महाराज के समाधि स्थल के जीर्णोद्धार से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Mohan Bhagwat Burhanpur Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) 16 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर (Burhanpur) पहुंचेंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ वह राम मंदिर (Ram Mandir) और गुरुद्वारा (Gurudwara) के भी दर्शन करेंगे. संघ के एक पदाधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सरसंघचालक के दौरे को देखते हुए बीजेपी (BJP) और संघ के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. 

अपनी अहम भौगोलिक स्थिति के कारण दक्षिण भारत का द्वार कहा जाने वाला बुरहानपुर इतिहास के एक कालखंड में मुगल सल्तनत और संस्कृति का प्रमुख केंद्र था. हालांकि बड़ी मुस्लिम आबादी वाले इस शहर को संघ यह दावा करते हुए ब्रह्मपुर के नाम से संबोधित करता है कि इसका प्राचीन नाम यही था. उधर, संघ की मालवा प्रांत इकाई के प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित के हवाले से एक बयान में बताया गया कि मोहन भागवत 16 अप्रैल को बुरहानपुर के महाजनापेठ स्थित गोविंदनाथ महाराज के समाधि स्थल के जीर्णोद्धार के कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहां नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे. ऐसे में मंदिर प्रशासन की ओर से भी इसको लेकर व्यवस्था की जा रही है. 

बुरहानपुर में मोहन भागवत का यह है कार्यक्रम
विनय दीक्षित ने बताया कि संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार 1937 में बुरहानपुर आए थे और महाजनापेठ में ही इस जिले में संगठन की पहली शाखा (संघ स्वयंसेवकों का कार्यक्रम) लगी थी. विनय दीक्षित ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत 16 अप्रैल को ही बुरहानपुर के लोधीपुरा स्थित ऐतिहासिक 'बड़ी संगत गुरुद्वारा' में मत्था टेकेंगे. उन्होंने बताया कि भागवत 17 अप्रैल को बुरहानपुर के सामाजिक संगठन डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे. भागवत के दो दिवसीय प्रवास को देखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है.

ये भी पढ़ें-

MP Politics: महू से लड़ेगी मंत्री उषा ठाकुर या हर बार की तरह मिलेगी नई सीट? समर्थकों को भी इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget