एक्सप्लोरर

Railway Recruitment 2021: पश्चिम मध्य रेलवे में अपरेंटिस के 2226 विभिन्न पदों निकली है बंपर भर्ती, जानें डिटेल्स

रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम मध्य रेलवे ने अपरेंटिस के 2226 विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. यहां देखें इन पदों से संबंधित अहम जानकारियां.

RRC West Central Railway Apprentice Recruitment 2021: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल-वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने अपरेंटिस के 2226 विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2021 को आरंभ हो गई है. अगर आप भी इन पदों के लिए योग्य हों और रेलवे की नौकरी के लिए इच्छुक हो तो बताए गए फॉरमेट में अंतिम तिथि के पहले आवेदन कर दें.

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख है 10 नवंबर 2021.

ऑनलाइन करें अप्लाई –

याद रहे इन पदों पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. इसके लिए आपको आरआरसी वेस्ट सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – wcr.indianrailways.gov.in

वैकेंसी डिटेल –

वेस्ट सेंट्रल रेलवे रिक्रूटमेंट 2021 के अपरेंटिस पदों का डिवीज़न के अनुसार डिटेल इस प्रकार है –

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जबलपुर डिवीजन: 570 पद

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, भोपाल डिवीजन: 648 पद

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, कोटा डिवीजन: 663 पद

वैगन रिपेयर शॉप ऑफिस, कोटा डिवीजन: 160  पद

कैरिज रिपेयर वैगन शॉप ऑफिस, भोपाल वर्कशॉप: 165 पद

डब्ल्यूसीआर/एचक्यू/जबलपुर: 20 पद

न्यूनतम योग्यता –

इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है. साथ ही जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पैटर्न से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास की हो, तभी वो आवेदन कर सकता है. इसके साथ ही कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है.

आयु सीमा –

वेस्ट सेंट्रल रेलवे के अपरेंटिस पदों के लिए कैंडिडेट की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष के मध्य तय की गई है. इससे कम या ज्यादा आयु के कैंडिडेट आवेदन नहीं कर सकते.

चयन प्रक्रिया –

इन पदों पर चयन दसवीं परीक्षा में पाएं अंकों के आधार पर यानी दसवीं की मेरिट के आधार पर होगा. चुने हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा.

फीस –

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को 100 रुपए आवेदन फीस देनी होगी. वहीं आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी है. विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

Navratri 2021: गोरखपुर में सीएम योगी, पूजन के बाद कन्याओं को अपने हाथों से खिलाएंगे खाना 

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में होंगे प्रवेश के चार रास्ते, जानें – रामायण कालीन इन नामों के बारे में 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget