एक्सप्लोरर

Ratlam News: मृतकों को लगाई गई कोरोना की डोज, कई घरों में बिना वैक्सीन लगाए भी मिला सर्टिफिकेट

Ratlam News: रतलाम जिले के नामली में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. आरोप है कि अलग-अलग परिवारों के दो मृतकों को कोरोना वैक्सीन का सेकेंड डोज लगा दिया गया.

Ratlam News: रतलाम जिले के नामली में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. आरोप है कि अलग-अलग परिवारों के दो मृतकों को कोरोना वैक्सीन का सेकेंड डोज लगा दिया गया. लाहपरवाही की हद तो तब हो गई जब टीकाकरण का सर्टिफिकेट भी जारी हो गया. नामली के मोरदा गांव निवासी दिनेश ने वैक्सीनेशन कार्य में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया, "मेरी मां की मौत 10 अक्टूबर को ही हो चुकी है. सेकेंड डोज का मैसेज मोबाइल पर देखने के बाद मैंने सहायक सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य अधिकारी से बात की."

बिना वैक्सीन लगवाए सेकंड डोज का मोबाइल पर सर्टिफिकेट

दिनेश की मांग है कि मां की तरह ऊपर जा चुके अन्य पूर्वजों का भी टिकाकरण किया जाए. एक दूसरे मामले में इसी तरह 6 माह पहले हुई पुरुष की मौत के बाद वैक्सीन के सेकंड डोज का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. नामली के राहुल गोयल ने बताया, "मुझे, मेरी पत्नी और भाभी को बिना वैक्सीन लगवाए कोविड सेकेंड डोज का सर्टिफिकेट मोबाइल फोन पर मिल गया जबकि परिवार के तीनों सदस्यों ने अबतक कोविड का सेकेंड डोज नहीं लगवाया है." उन्होंने कहा कि दूसरा डोज लगवाए बिना मिले टीकाकरण सर्टिफिकेट की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को फोन पर दी तो बोला गया कि आप अपने परिवार के साथ आकर वैक्सीन लगवा सकते हैं.

सफाई में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने बताया तकनीकी समस्या 

नामली के टीपू सुल्तान और पत्नी को भी 8 दिसंबर को बिना वैक्सीन लगवाए सेकेंड डोज का मैसेज और सर्टिफिकेट मिल गया. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर नामली डॉ राजेश मंडलोई ने बिना वैक्सीन लगे टीकाकरण का मैसेज मिलने पर बताया कि एक दिन में लाखों डोज लग रहे हैं. ऐसे में हो सकता है कहीं न कहीं तकनीकी समस्या हो. मृतकों को वैक्सीन का सेकंड डोज लगने के मैसेज पर उन्होंने कहा कि वैक्सीन का पहला डोज उसी मोबाइल नंबर से लगे होंगे क्योंकि सेकंड डोज लगना इसलिए आसान हो जाता है कि बस मोबाइल नंबर डालो और सेकंड डोज सक्सेसफुल बता देता है. अपडेट हो जाता है कि सेकंड डोज लग गया है. 

Congress नेता Adhir Ranjan का Mamata Banerjee पर आरोप, कहा- Goa में BJP के लिए बना रहीं रास्ता

Omicron: गुजरात के जामनगर में ओमिक्रोन वेरिएंट से दो और संक्रमित, 3 पहुंची बीमारों की तादाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget