एक्सप्लोरर

गणपति जुलूस पर पथराव मामले में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, रतलाम में भड़की थी हिंसा

Mochipura Violence Case: गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव हो गया था. दक्षिणपंथी समूहों ने थाने का घेराव कर घटना का विरोध जताया. हिंसा मामले पर कलेक्टर ने आदेश जारी किए हैं.

Ratlam Stone Pelting Case: रतलाम जिले के मोचीपुरा में पिछले सप्ताह हुई हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच होगी. हिंसा के बाद हुए लाठीचार्ज में एक शख्स की कथित मौत हो गयी थी. कलेक्टर राजेश बाथम ने शनिवार को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए. जांच का जिम्मा अतिरिक्त कलेक्टर आरएस मंडलोई को सौंपा गया है. अतिरिक्त कलेक्टर एक महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपेंगे. कलेक्टर ने कहा कि पथराव की घटना के बाद हुए लाठीचार्ज से कथित तौर पर मौत का मामला है.

अतिरिक्त कलेक्टर आरएस मंडलोई को एक महीने का समय जांच रिपोर्ट सौंपने के दिये गये हैं. सात सितंबर की रात गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव हो गया था. घटना से नाराज दक्षिणपंथी समूहों ने स्थानीय थाने का घेराव कर दिया.

प्रदर्शनकारी दोषियों की फौरन गिरफ्तार किये जाने की मांग कर रहे थे. अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में शामिल करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया गया है.

रतलाम में मोचीपुरा हिंसा की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

दक्षिणपंथी संगठन के लोगों ने कथित तौर पर लाठीचार्ज में प्रकाश मेदा नामक शख्स की मौत का तीखा विरोध किया था. उन्होंने जांच की मांग के लिए 10 सितंबर को मौन विरोध मार्च निकाला. मामले ने काफी तूल पकड़ लिया.

सरकार ने 10 सितंबर को पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा का रतलाम से तबादला कर दिया. राहुल कुमार लोढ़ा की जगह नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को रतलाम की जिम्मेदारी दी गयी. कुमार ने हिंसा मामले स्टेशन रोड थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश भोजक को हटा दिया. दिनेश भोजक की जगह औद्योगिक क्षेत्र थाने के प्रभारी राजेंद्र वर्मा को तैनात किया गया है. 

ये भी पढ़ें-

CM मोहन यादव बोले, 'सांची' समेत सहकारी दुग्ध संघों के किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गूंजेगी विकास की धमक! सहयोग सम्मेलन में UP के साथ ODOP मॉडल साझा करेगा MP
वाराणसी में गूंजेगी विकास की धमक! सहयोग सम्मेलन में UP के साथ ODOP मॉडल साझा करेगा MP
पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी में की 10-10 रुपए की कटौती, CM मोहन ने जताया आभार
पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! केंद्र ने एक्साइज ड्यूटी में की 10-10 रुपए की कटौती, CM मोहन ने जताया आभार
'...मारने-काटने की धमकी दी जा रही है', मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप
'...मारने-काटने की धमकी दी जा रही है', मोनालिसा का नया वीडियो संदेश, जानें किस पर लगाया आरोप
कूनो नेशनल पार्क में जन्मी चीता ‘मुखी’ हुई तीन साल की, CM मोहन यादव ने बताया गौरव का पल
कूनो नेशनल पार्क में जन्मी चीता ‘मुखी’ हुई तीन साल की, CM मोहन यादव ने बताया गौरव का पल

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
UP News: यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
यूपी के नए शैक्षणिक सत्र को लेकर CM योगी ने लिखी चिट्टी, छात्रों और अभिभावकों को दिया खास संदेश
Explained: पिछले 3 महीनों की खपत से तय होगा आपका अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
3 महीनों की खपत से तय होगा अगला गैस सिलेंडर! केंद्र सरकार की नई LPG पॉलिसी के बारे में जानें सबकुछ
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Fighter Jet Power: राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
राफेल से कितना खतरनाक KF-21? एशिया के इन देशों ने खरीदने के लिए लगाई लाइन, पढ़ें पावर कंपैरिजन
JEE Mains 2026: JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
JEE Mains Session 2 का एडमिट कार्ड जारी,ऐसे करें तुरंत डाउनलोड
BA.3.2 Covid Variant: कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
कैसे हैं Cicada कोविड स्ट्रेन के लक्षण, जिसकी वजह से तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस?
Embed widget