एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव बोले, 'सांची' समेत सहकारी दुग्ध संघों के किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी'

Indore News: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन में पांच साल का करार हुआ है. समझौते के बाद इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है.

MP News: राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) से समझौते के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य का डेयरी ब्रांड ‘‘सांची' बरकरार रहेगा और सहकारी दुग्ध संघों के किसी भी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी. मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन और इससे संबद्ध दुग्ध संघों का संचालन अगले पांच साल के लिए एनडीडीबी को सौंपने को लेकर राज्य सरकार के हालिया फैसले की पृष्ठभूमि में यह बात कही.

सीएम ने इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के कर्मचारियों से बातचीत में कहा ,‘‘हमारा प्रयास रहेगा कि एनडीडीबी के साथ हुए करार से प्रदेश में दूध उत्पादन और डेयरी क्षेत्र की सहकारी गतिविधियां बढ़ें, लेकिन हम दुग्ध संघों के एक भी अधिकारी-कर्मचारी को तय वक्त से पहले सेवानिवृत्त नहीं करेंगे. हम सभी कर्मचारियों को पहले की तरह दुग्ध संघों से जोड़कर रखेंगे.’’ मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य का डेयरी ब्रांड ‘‘सांची’’ बरकरार रहेगा और इसमें कोई भी बदलाव नहीं होगा. उन्होंने कहा,‘‘सांची ब्रांड का अपना महत्व है. राज्य के लोगों का इस ब्रांड से आत्मीय जुड़ाव है.’’

दूध उत्पादन में भागीदारी बढ़ाने पर जोर- CM

यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद दुग्ध उत्पादन में मध्य प्रदेश का तीसरा स्थान है. राष्ट्रीय दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश की भागीदारी करीब नौ प्रतिशत है. उन्होंने कहा, ‘‘हम एनडीडीबी के साथ हुए करार से कुल दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश की भागीदारी दोगुनी बढ़ाकर 18 प्रतिशत करना चाहते हैं.’’ यादव ने कहा कि सूबे के 51,000 से ज्यादा गांवों में दूध उत्पादन बढ़ाने की प्रचुर संभावनाएं हैं, लेकिन फिलहाल इंदौर, उज्जैन, भोपाल और सागर को छोड़कर अन्य स्थानों के सहकारी दुग्ध संघ घाटे में चल रहे हैं.

एनडीडीबी से करार पर विपक्ष ने उठाये सवाल

कांग्रेस सदस्य विवेक तन्खा ने दुग्ध संघों का संचालन अगले पांच साल के लिए एनडीडीबी को सौंपने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने हाल ही में ‘‘एक्स’’ पर कहा, "जैसे सांची मध्य प्रदेश का ब्रांड है, वैसे ही अमूल गुजरात का ब्रांड है. पिछले दरवाजे से सांची पर कब्जा किया जा रहा है. अमूल काफी समय से मध्य प्रदेश में विस्तार करना चाह रहा था. उसने बड़ा संयंत्र भी स्थापित किया, लेकिन रास्ता नहीं मिल रहा था. मध्य प्रदेश सरकार, मत घुटने टेकिए.’’

ये भी पढ़ें-

VIP लॉन्ज, चाय- नाश्ता और भोजन की मांग, भोपाल स्टेशन पर कैसे पकड़ाया रेलवे बोर्ड का फर्जी अफसर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget